सब्सक्राइब करें

World Autism Awareness Day: विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस कब और क्यों मनाया जाता है? जानें इसका इतिहास

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Tue, 31 Mar 2026 04:02 PM IST
सार

World Autism Awareness Day 2026: आज के समय में भी लोगों को ऑटिज्म के बारे में सही जानकारी नहीं है। इसी के चलते विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस मनाया जाता है। यहां हम आपको इस बारे में बताएंगे।

विज्ञापन
world autism awareness day 2026 know its significance and theme
विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस कब मनाया जाता है? - फोटो : Adobe stock
World Autism Awareness Day 2026: बहुत से लोग आज के समय में भी ऑटिज्म को केवल मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या मानते हैं, जबकि ये एक न्यूरोडेवेलपमेंटल डिसऑर्डर है। इसके कारण बच्चे और वयस्क अलग तरीके से सोचते, सीखते और बातचीत करते हैं। सही जानकारी की कमी से समाज में ऑटिज्म को लेकर भ्रांतियां और गलतफहमियां बनी रहती हैं।


कई बार तो माता-पिता और शिक्षक लक्षणों को पहचान नहीं पाते और समय पर मदद नहीं मिलती। इसी वजह से बच्चों और परिवारों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। जागरूकता बढ़ाने और समाज में सही जानकारी फैलाने के लिए विश्व स्तर पर ऑटिज्म के प्रति सजगता लाने की आवश्यकता है। इसी के चलते विश्वभर में हर साल विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस मनाया जाता है। इस लेख में हम आपसे इसी बारे में विस्तार से बात करेंगे। 
 
Trending Videos
world autism awareness day 2026 know its significance and theme
विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस कब मनाया जाता है? - फोटो : Adobe stock
 कब मनाया जाता है विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस?

विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस हर साल 2 अप्रैल को मनाया जाता है। इस दिन दुनिया भर में नीली रोशनी, कार्यक्रम और जागरूकता अभियान आयोजित किए जाते हैं ताकि ऑटिज्म के प्रति समाज में सकारात्मक सोच और समर्थन बढ़ सके।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
world autism awareness day 2026 know its significance and theme
विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस कब मनाया जाता है? - फोटो : Adobe stock
पहली बार कब मनाया गया विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस ?

इसके इतिहास की बात करें तो संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 2007 में इस दिन को मनाने का एलान किया गया था। जिसके बाद विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस पहली बार 2 अप्रैल 2008 को मनाया गया था। इसका उद्देश्य दुनियाभर में ऑटिज्म के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इससे जुड़े लोगों को समर्थन देना है।

 
world autism awareness day 2026 know its significance and theme
विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस कब मनाया जाता है? - फोटो : Freepik
क्या है इस साल की थीम?

हर साल इस दिन की थीम अलग-अलग होती है। बात करें 2026 की तो विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस 2026 का आयोजन "ऑटिज़्म और मानवता - हर जीवन का मूल्य है" विषय के तहत किया जा रहा है, जो हमारे साझा मानवीय भविष्य के हिस्से के रूप में सभी ऑटिस्टिक व्यक्तियों की गरिमा को सभी के सामने लाने का काम करती है।
 
 
विज्ञापन
world autism awareness day 2026 know its significance and theme
विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस कब मनाया जाता है? - फोटो : अमर उजाला
क्या होते है ऑटिज्म के लक्षण?

ऑटिज्म के सामान्य लक्षणों में बातचीत में देरी, दूसरों के भावों को समझने में कठिनाई, बार-बार दोहराए जाने वाले व्यवहार और सामाजिक बातचीत में रुचि की कमी शामिल हैं। बच्चों में आंखों से संपर्क कम होना, किसी चीज़ पर अत्यधिक ध्यान देना और सामान्य गतिविधियों में असामान्य प्रतिक्रियाएँं दिख सकती हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed