सब्सक्राइब करें

Causes of Rabies: कुत्ते के काटने से ही नहीं, ऐसे भी आपको हो सकता है रेबीज! न बरतें लापवाही

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Tue, 31 Mar 2026 05:30 PM IST
सार

Causes of Rabies: अगर आपको भी कुत्ते या अन्य जानवर पसंद है तो आपको ये लेख जरूर पढ़ना चाहिए क्योंकि आपकी एक लापरवाही की वजह से आपकी मौत तक हो सकती है। 

विज्ञापन
rabies symptoms in hindi causes of rabies in humans rabies kaise hota hai
कुत्ते के अलावा किस जानवर से फैलता है रेबीज? - फोटो : अमर उजाला
Causes of Rabies: अक्सर लोग मानते हैं कि रेबीज केवल कुत्ते के काटने से ही होता है, जोकि सच भी है पर क्या आप जानते हैं कि काटने के अलावा भी रेबीज कई तरह से फैल सकता है। दरअसल, एक खतरनाक वायरल संक्रमण है, जो संक्रमित जानवरों के संपर्क में आने से भी फैल सकता है। 


कई बार लोग कुत्ते द्वारा की गई छोटी-छोटी खरोंच, जानवरों की लार या हल्के संपर्क को नजरअंदाज कर देते हैं, जो आगे चलकर गंभीर खतरा बन सकता है। जागरूकता की कमी के कारण लोग समय पर सही कदम नहीं उठा पाते और जोखिम बढ़ जाता है। रे

बीज एक ऐसी बीमारी है, जिसमें लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। इसलिए यह जानना बेहद जरूरी है कि किन-किन तरीकों से यह संक्रमण फैल सकता है और इससे कैसे बचाव किया जा सकता है। आज हम इसी विषय पर विस्तार से चर्चा करेंगे, ताकि आप और आपका परिवार सुरक्षित रह सके।
 
Trending Videos
rabies symptoms in hindi causes of rabies in humans rabies kaise hota hai
सबसे पहले जान लें कुत्ते के अलावा किस जानवर से फैलता है रेबीज? - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
सबसे पहले जान लें कुत्ते के अलावा किस जानवर से फैलता है रेबीज?

रेबीज केवल कुत्ते के काटने से ही नहीं, बल्कि अन्य संक्रमित जानवरों जैसे बिल्ली, बंदर या चमगादड़ के संपर्क से भी फैल सकता है। यदि किसी संक्रमित जानवर की लार खुली त्वचा, घाव या आंख, नाक और मुंह के जरिए शरीर में प्रवेश कर जाए, तो संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। कई लोग यह सोचकर लापरवाही कर देते हैं कि हल्की खरोंच या चाटने से कुछ नहीं होगा, लेकिन यह गलत धारणा है। अगर किसी संक्रमित जानवर ने आपकी त्वचा को खरोंचा है या चाटा है तो वायरस शरीर में प्रवेश कर सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
rabies symptoms in hindi causes of rabies in humans rabies kaise hota hai
क्या होते हैं रेबीज के लक्षण? - फोटो : Adobe Stock

क्या होते हैं रेबीज के लक्षण?

रेबीज के लक्षण शुरू में सामान्य लग सकते हैं, जैसे बुखार, सिरदर्द और कमजोरी। लेकिन धीरे-धीरे यह गंभीर रूप ले सकता है, जिसमें घबराहट, पानी से डर (हाइड्रोफोबिया), भ्रम और मांसपेशियों में ऐंठन जैसे लक्षण शामिल हो सकते हैं।

 
rabies symptoms in hindi causes of rabies in humans rabies kaise hota hai
अगर कोई जानवर काट ले या खरोंच दे तो क्या करें? - फोटो : Freepik.com
अगर कोई जानवर काट ले या खरोंच दे तो क्या करें?

अगर किसी को जानवर काट ले या खरोंच दे, तो तुरंत घाव को साबुन और पानी से अच्छी तरह धोना चाहिए। इसके बाद बिना देरी किए डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए और एंटी-रेबीज वैक्सीन लगवाना जरूरी है। समय पर इलाज ही इस बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है।

 
विज्ञापन
rabies symptoms in hindi causes of rabies in humans rabies kaise hota hai
रेबीज से बचने के लिए क्या करें? - फोटो : Freepik.com
इससे बचने के लिए क्या करें?

रेबीज से बचने के लिए पालतू जानवरों का समय-समय पर टीकाकरण कराना चाहिए और आवारा जानवरों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। बच्चों को खासतौर पर सिखाना चाहिए कि वे अनजान जानवरों के पास न जाएं और किसी भी घटना को तुरंत बड़ों को बताएं।
 
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed