सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   Vertigo and Brain Tumors link feeling imbalanced all the time is warning sign latest cases reveals risk

Health Alert: 21 की उम्र में मौत, बार-बार चक्कर आने को अनदेखा करना पड़ गया भारी; मेडिकल रिपोर्ट ने चौंकाया

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Tue, 31 Mar 2026 02:23 PM IST
विज्ञापन
सार

एक मां अपने 21 साल के बेटे की मौत का शोक मना रही है। उसके बेटे की मौत ब्रेन ट्यूमर की वजह से हुई, जिसे शुरू में चक्कर आने की समस्या मानकर नजरअंदाज कर दिया गया था। ब्रेन ट्यूमर और इससे मौत के इस मामले ने लोगों को अलर्ट कर दिया है।

Vertigo and Brain Tumors link feeling imbalanced all the time is warning sign latest cases reveals risk
बार-बार चक्कन आना निकली गंभीर गंभीर - फोटो : Amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए लाइफस्टाइल और खान-पान को ठीक रखना तो जरूरी है ही, साथ ही जरूरी है कि आप शरीर में होने वाले कुछ भी असामान्य बदलावों पर गंभीरता से ध्यान भी देते रहें।  कई बार जिन लक्षणों को हम सामान्य सा मानकर अनदेखा कर देते हैं, वह सेहत पर बहुत भारी भी पड़ सकती हैं।

Trending Videos


एक मां अपने 21 साल के बेटे जेम्स मान की मौत का शोक मना रही है। जेम्स जो एक फिट और सेहतमंद पुलिस अफसर होने के साथ-साथ एक क्वालिफाइड पर्सनल ट्रेनर भी थे, उन्हें कुछ समय से चक्कर आने और शरीर के कंट्रोल में न रहने जैसी दिक्कतें हो रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें लगा बार-बार फ्लाइट की वजह से उनके कान में दबाव बढ़ गया होगा, रोज की दौड़भाग की वजह से वह कमजोर महसूस कर रहे होंगे पर यही लापरवाही उनके लिए जानलेवा साबित हो सकती है, ये शायद उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था।

शरीर में होने वाली छोटी-छोटी दिक्कतें किस तरह से सेहत पर भारी पड़ सकती हैं, ये मामला इसका जीत जागता उदाहरण है। मौत के कुछ महीने पहले जब उन्होंने जांच कराई तो रिपोर्ट में चौंकाने वाली बीमारी का खुलासा हुआ।

ये मामला उन सभी लोगों के लिए सीख है जो शरीर के संकेतों को अनदेखा करते रहते हैं।

Vertigo and Brain Tumors link feeling imbalanced all the time is warning sign latest cases reveals risk
ब्रेन ट्यूमर ने ले ली 21 साल के युवक की जान - फोटो : Freepik.com

क्या है पूरा मामला

मामला इंग्लैंड के बेडफोर्डशायर का है। पिछले साल जून में ग्रीस से छुट्टियां मनाकर घर लौटने के बाद जेम्स को शरीर 'असंतुलित' महसूस होता रहता था। शुरू में तो उसने इस समस्या को अनदेखा किया, पर बाद में जब चक्कर आने की दिक्कत बढ़ती गई तो वह अपने डॉक्टर के पास पहुंचे। 
 

  • जनरल फिजिशियन ने जांच में पाया कि चक्कर आने की समस्या कान में संक्रमण की वजह से हो सकती है।
  • कुछ ही हफ्तों में जेम्स का चक्कर आना इतना बढ़ गया कि उन्हें उल्टियां भी होने लगीं।
  • सितंबर 2025 में वह फिर एक जनरल प्रैक्टिशनर के पास गए, लेकिन उन्हें फिर से यह कहकर घर भेज दिया गया कि ये सिर्फ वर्टिगो ( सिर घूमने-चक्कर आने) की ही समस्या है। 


हालांकि, इस बार जेम्स की मां डायने ने डॉक्टर से बात की और बेटे की बढ़ती समस्या को लेकर गहरी चिंता जताई। इस बार डॉक्टर ने आगे की जांच के लिए तुरंत एमआरआई के लिए रेफर किया जाए। डायने कहती हैं, इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद हमारी दुनिया पूरी तरह से बिखर गई। स्कैन में पाया गया कि जेम्स के ब्रेन में एक गांठ यानी ट्यूमर है।

Vertigo and Brain Tumors link feeling imbalanced all the time is warning sign latest cases reveals risk
ब्रेन स्ट्रोक का खतरा - फोटो : adobe stock images

सर्जरी के बाद भी नहीं बच पाई जान

ब्रेन ट्यूमर का पता चलने के बाद डॉक्टरों ने इमरजेंसी सर्जरी की ताकि दिमाग पर पड़ रहे दबाव को कम किया जा सके।
 

  • डॉक्टर्स ने बताया कि जेम्स को एक हाई-ग्रेड, तेजी से बढ़ने वाला ट्यूमर है।
  • नए साल में एक और सर्जरी बाद डॉक्टरों ने बताया कि अब जेम्स की हालत 'स्थिर' लग रही थी।
  • बचे हुए ट्यूमर खत्म करने के लिए रेडियोथेरेपी शुरू की गई।
  • हालांकि इसके एक हफ्ते के भीतर ही 21 वर्षीय जेम्स ने दुनिया को अलविदा कह गया। 


जेम्स की मां डायने कहती हैं, शुरुआत में चक्कर आने की समस्या की अगर सही पहचान हो गई होती तो संभव था कि ट्यूमर बढ़ने न पाता और जेम्स अभी जिंदा होता। लक्षणों को लेकर लापरवाही भारी पड़ गई।

Vertigo and Brain Tumors link feeling imbalanced all the time is warning sign latest cases reveals risk
ब्रेन की समस्याओं को न करें अनदेखा - फोटो : Freepik.com

ब्रेन में ट्यूमर की समस्या

ब्रेन ट्यूमर तब होता है जब मस्तिष्क में कोशिकाओं असामान्य और अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगती हैं। ये नॉन कैंसरस या कैंसर वाली हो सकती है। ब्रेन ट्यूमर की समस्या किसी भी उम्र के व्यक्ति में हो सकती है और अगर समय रहते इसका इलाज न कराया जाए तो घातक भी हो सकती है।

अगर आपको शरीर में कुछ असामान्य सा महसूस होता रहता है तो इसे अनदेखा बिल्कुल न करें। समय पर अगर ट्यूमर का पता चल जाता है तो इसे ठीक करना आसान हो सकता है।


कौन से लक्षण हैं तो हो जाएं सतर्क?

ब्रेन ट्यूमर के लक्षण और संकेत ट्यूमर के आकार और ये किस जगह पर है इसपर निर्भर करते हैं। लक्षण इस बात पर भी निर्भर कर सकते हैं कि ट्यूमर कितनी तेजी से बढ़ रहा है। कुछ  दिनों से अगर आपको असामान्य महसूस हो रहा है तो इसे अनदेखा न करें। 
 

  • सिरदर्द या सिर में दबाव महसूस होना, ये सुबह के समय ज्यादा होता है।
  • अक्सर जी मिचलाना या उल्टी होना।
  • आंखों से जुड़ी समस्याएं, जैसे धुंधला दिखाई देना, डबल विजन की समस्या।
  • हाथ या पैर की ताकत कम हो जाना।
  • शरीर का संतुलन बनाने में दिक्कत होना।
  • बोलने में दिक्कत होना, बहुत ज्यादा थकान महसूस होना।
  • याददाश्त से जुड़ी समस्याएं और सुनने में दिक्कत होना।
  • व्यक्तित्व या व्यवहार में बदलाव आना।
  • चक्कर आना या ऐसा महसूस होना कि दुनिया घूम रही है, जिसे वर्टिगो भी कहा जाता है।


इसमें से अगर आपको 2-3 लक्षण भी कुछ दिनों से महसूस हो रहे हैं तो तुरंत इसकी जांच करा लें।




--------------
स्रोत:
Man, 21, dies three months after brain tumour diagnosis


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed