सब्सक्राइब करें

World Food Safety Day 2025: मोटापा से बचने के लिए कैसा होना चाहिए खान-पान? सभी के लिए जानना जरूरी

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 07 Jun 2025 05:13 PM IST
सार

World Food Safety Day 2025: आज वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे ( विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस) है। मोटापा और इसके कारण बढ़ती समस्याओं पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्सर लोगों का ध्यान केंद्रित कराते रहे हैं। इस साल का वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे थीम भी रखा गया है- "सुरक्षित और स्वस्थ भोजन करके मोटापा रोकें"।

विज्ञापन
world food safety day 2025 what foods to eat to avoid obesity healthy diet plan for weight loss
खान-पान में सुधार जरूरी - फोटो : Freepik.com

Diet For Obesity & Weight Loss: तमाम अध्ययन इस बात पर जोर देते रहे हैं कि अगर हम सभी अपने आहार में ही सुधार कर लेते हैं तो ये कई प्रकार की गंभीर बीमारियों से बचाव में मददगार हो सकता है। हृदय रोग हो या डायबिटीज, पाचन तंत्र के विकार हों या कैंसर की समस्या इन सभी के लिए बढ़ते मोटापे को सबसे बड़ा कारण माना जाता रहा है। यानी कि अगर हम मोटापे को कम करने और वजन कंट्रोल रखने वाले प्रयास करते रहें तो कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं से बचे रह सकते हैं।



आज वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे (विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस) है। मोटापा और इसके कारण बढ़ती समस्याओं पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्सर लोगों का ध्यान केंद्रित कराते रहे हैं। इस साल का वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे थीम भी रखा गया है- "सुरक्षित और स्वस्थ भोजन करके मोटापा रोकें"।

आइए जानते हैं कि आहार में सुधार करके कैसे मोटापे की समस्या को कम किया जा सकता है? वजन को कंट्रोल में रखने के लिए हमारा आहार कैसा होना चाहिए?

Trending Videos
world food safety day 2025 what foods to eat to avoid obesity healthy diet plan for weight loss
खाने के तेल में करें कटौती - फोटो : freepik.com

प्रधानमंत्री ने खाने के तेल में कटौती की दी थी सलाह

23 फरवरी 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में भी मोटापे की बढ़ती समस्या पर जोर दिया था। इससे बचने के लिए प्रधानमंत्री ने सभी लोगों से खाने के तेल में 10 प्रतिशत की कमी करने की अपील की थी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था, अधिक वजन या मोटापा कई प्रकार की बीमारियों का कारण बनता है। हम सभी मिलकर छोटे-छोटे प्रयासों की मदद से इस चुनौती से निपट सकते हैं। इसके लिए पहला कदम ये है कि आप तय कर लीजिए कि हर महीने 10 प्रतिशत कम तेल का उपयोग करेंगे। इसका सबसे अच्छा तरीका है कि आप तेल खरीदते समय ही पहले की तुलना में 10 प्रतिशत कम तेल खरीदें। ये मोटापे को कम करने की दिशा में एक अहम कदम होगा।
 



तेल में कटौती के आलावा आप आहार में किस तरह के बदलावों से वजन घटा सकते हैं, आइए इस बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
world food safety day 2025 what foods to eat to avoid obesity healthy diet plan for weight loss
मोटापा और इसका खतरा - फोटो : Adobe stock photos

मोटापे का बढ़ता खतरा

अध्ययनों से पता चलता है कि अनियमित खानपान, फैट-शुगर और प्रोसेस्ड फूड्स का अधिक सेवन मोटापे का सबसे बड़ा कारण है। इसके अलावा शारीरिक गतिविधि की कमी, पर्याप्त नींद न लेना, तनाव, आनुवंशिकता और कुछ प्रकार की दवाइयों के कारण भी वजन बढ़ सकता है।

मोटापा कम करने के लिए केवल खाना छोड़ना सही तरीका नहीं है, आपके लिए जरूरी है कि सही चीजें, सही समय और सही मात्रा में खाएं। 

world food safety day 2025 what foods to eat to avoid obesity healthy diet plan for weight loss
पौष्टिक चीजों का करिए सेवन - फोटो : Freepik.com

कैसे होना चाहिए आहार?

मोटापे से बचने के लिए फाइबर युक्त भोजन जैसे ओट्स, दलिया, बीन्स (राजमा, चना), साबुत अनाज और हरी सब्जियां अधिक खाने की सलाह दी जाती है। फाइबर वाली चीजें पेट को देर तक भरा रखती हैं जिससे ओवरईटिंग नहीं होती। इसी तरह से आहार में प्रोटीन वाली चीजों (अंडा, दालें, पनीर, चिकन) की मात्रा भी भरपूर होनी चाहिए। इससे मांसपेशियां मजबूत होती हैं और वजन घटाते वक्त शरीर कमजोर नहीं होता।

विज्ञापन
world food safety day 2025 what foods to eat to avoid obesity healthy diet plan for weight loss
मोटापा बढ़ाने वाली चीजों से बनाएं दूरी - फोटो : Freepik.com

इन बातों का भी रखें ध्यान

  • मौसमी फल और सब्जियां, लो कैलोरी और ज्यादा पोषण वाली होती हैं, जिससे शरीर को जरूरी तत्व मिलते रहते हैं।
  • लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली चीजें खाएं। ये धीरे-धीरे पचते हैं जिससे ब्लड शुगर और भूख नियंत्रित रखते हैं। शुगर बढ़ने से मोटापा बढ़ने का भी खतरा रहता है।
  • तली-भुनी चीजें जैसे (समोसा, कचौड़ी, पकोड़े),  बेकरी (केक, पेस्ट्री, ब्रेड) और सॉफ्ट ड्रिंक्स और पैकेज्ड जूस का सेवन कम से कम करें।



-----------
नोट: 
यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed