{"_id":"6a17bdb619b76db920038819","slug":"world-menstrual-hygiene-day-2026-what-precautions-should-be-taken-in-periods-2026-05-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"World Menstrual Hygiene Day 2026: पीरियड्स के दौरान रखें इन बातों का ध्यान, तभी बचेंगी इंफेक्शन से","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
World Menstrual Hygiene Day 2026: पीरियड्स के दौरान रखें इन बातों का ध्यान, तभी बचेंगी इंफेक्शन से
Thu, 28 May 2026 09:42 AM IST
Shruti Gaur
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Thu, 28 May 2026 09:42 AM IST
सार
World Menstrual Hygiene Day 2026: आज 28 मई को विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस मनाया जा रहा है। ऐसे में हम कुछ ऐसी बातें महिलाओं और लड़कियों को बताएंगे, जिन्हें अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है।
विज्ञापन
पीरियड्स के दौरान रखें इन बातों का ध्यान
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
World Menstrual Hygiene Day 2026: हर साल 28 मई को विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों को पीरियड्स के दौरान साफ-सफाई और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। आज भी कई महिलाएं पीरियड्स से जुड़ी जरूरी बातों को नजरअंदाज कर देती हैं, जिसकी वजह से इंफेक्शन और कई स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है।
पीरियड्स के दौरान रखें इन बातों का ध्यान
- फोटो : AI
1. समय-समय पर पैड बदलें
- डॉक्टरों के अनुसार हर 4 से 6 घंटे में पैड बदलना जरूरी होता है, भले ही फ्लो कम क्यों न हो।
- अगर ब्लीडिंग ज्यादा हो रही है तो इससे पहले भी पैड बदल लेना चाहिए।
- साफ और फ्रेश पैड इस्तेमाल करने से शरीर सुरक्षित रहता है और बदबू की समस्या भी नहीं होती।
पीरियड्स के दौरान रखें इन बातों का ध्यान
- फोटो : Freepik.com
2. प्राइवेट पार्ट की सफाई रखें
- पीरियड्स के दौरान इंटिमेट एरिया की सफाई का खास ध्यान रखना चाहिए।
- गुनगुने पानी से दिन में 2 से 3 बार सफाई करने से बैक्टीरिया और गंदगी जमा नहीं होती।
- ज्यादा केमिकल वाले इंटिमेट वॉश या सुगंधित प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे त्वचा में जलन और एलर्जी हो सकती है।
- सफाई के बाद उस हिस्से को अच्छी तरह सुखाना भी जरूरी है, ताकि नमी के कारण फंगल इंफेक्शन न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीरियड्स के दौरान रखें इन बातों का ध्यान
- फोटो : फ्रीपिक
3. हाथों को जरूर धोएं
- अक्सर महिलाएं जल्दीबाजी में पैड बदलने से पहले या बाद में हाथ साफ नहीं करतीं, जो संक्रमण फैलाने का बड़ा कारण बन सकता है।
- हाथों पर मौजूद बैक्टीरिया आसानी से शरीर में पहुंच सकते हैं।
- इसलिए पैड या टैम्पोन बदलने से पहले और बाद में साबुन से अच्छी तरह हाथ धोना जरूरी है।
- यह छोटी सी आदत कई तरह के इंफेक्शन से बचाने में मदद करती है।
विज्ञापन
पीरियड्स के दौरान रखें इन बातों का ध्यान
- फोटो : Freepik.com
4. सही अंडरगारमेंट पहनें
- पीरियड्स के दौरान हमेशा कॉटन के साफ और आरामदायक अंडरगारमेंट पहनने चाहिए।
- कॉटन फैब्रिक हवा को पास होने देता है, जिससे पसीना और नमी कम रहती है।
- बहुत टाइट या सिंथेटिक कपड़े पहनने से स्किन पर रैशेज और इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है।
- अगर अंडरगारमेंट गीला हो जाए तो उसे तुरंत बदल लेना चाहिए।