क्या आपने भी कभी महसूस किया है कि जब कोई आपके सामने जम्हाई लेता है तो खुद-ब-खुद आपको भी जम्हाई आ जाती है? पर ऐसा होता क्यों है, क्या कभी इस बारे में सोचा है?
Contagious Yawning: किसी को जम्हाई लेते देख आपको भी आने लगती है जम्हाई? अगर हां तो जरूर पढ़िए ये रिपोर्ट
बार-बार जम्हाई आना हमेशा सामान्य नहीं माना जाता। यदि दिनभर लगातार जम्हाई आती रहे, पर्याप्त नींद लेने के बाद भी थकान महसूस हो, तो यह स्लीप डिसऑर्डर, तनाव, माइग्रेन, लो ब्लड प्रेशर या कुछ न्यूरोलॉजिकल समस्याओं का संकेत भी हो सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्हाई आने का क्या कारण है?
जम्हाई आना शरीर की स्वाभाविक प्रक्रिया है। शोधकर्ताओं का मानना है कि यह मस्तिष्क के तापमान को नियंत्रित करने, थकान, कान के दबाव में बदलाव के कारण होता है। हालांकि बार-बार जम्हाई आना हमेशा सामान्य नहीं माना जाता।
यदि दिनभर लगातार जम्हाई आती रहे, पर्याप्त नींद लेने के बाद भी थकान महसूस हो, तो यह स्लीप डिसऑर्डर, तनाव, माइग्रेन, लो ब्लड प्रेशर या कुछ न्यूरोलॉजिकल समस्याओं का संकेत भी हो सकता है।
अब संक्रामक जम्हाई पर वापस लौटते हैं।
- वैज्ञानिक रूप से यह साबित हो चुका है कि जम्हाई संक्रामक हो सकती है।
- रिसर्च में पाया गया है कि किसी व्यक्ति को जम्हाई लेते देखना, उसके बारे में पढ़ना या वीडियो देखना भी दूसरे व्यक्ति में जम्हाई ट्रिगर कर सकता है।
- संक्रामक जम्हाई को लेकर एक हालिया रिपोर्ट में स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताया कि संक्रामक जम्हाई की स्थिति अब तक इंसानों और कुछ जानवरों में देखी गई थी, लेकिन नए अध्ययन ने संकेत दिया है कि इसकी शुरुआत गर्भ में ही हो जाती है।
गर्भ में शिशु भी लेते हैं जम्हाई
वैज्ञानिकों ने पहली बार पाया है कि गर्भस्थ शिशु अपनी मां की जम्हाई के बाद वैसी ही प्रतिक्रिया देते हैं, जबकि वे मां का चेहरा देख भी नहीं सकते।
- यह खोज इस संभावना की ओर इशारा करती है कि सामाजिक व्यवहार से जुड़े कुछ शुरुआती संकेत जन्म से पहले ही विकसित होने लगते हैं।
- करंट बायोलॉजी में प्रकाशित इस अध्ययन के लिए शोधकर्ताओं ने गर्भावस्था की अंतिम तिमाही में मौजूद 38 महिलाओं पर अध्ययन किया।
- महिलाओं को जम्हाई लेते लोगों के वीडियो दिखाए गए। इस दौरान कैमरों से उनकी प्रतिक्रियाएं रिकॉर्ड की गईं, जबकि अल्ट्रासाउंड तकनीक के जरिए गर्भस्थ शिशुओं की गतिविधियों पर नजर रखी गई।
- अध्ययन में पाया गया कि करीब 84 प्रतिशत महिलाओं ने वीडियो देखने के बाद कम से कम एक बार जम्हाई ली। इनमें से आधे से अधिक मामलों में गर्भस्थ शिशुओं ने लगभग डेढ़ मिनट बाद हूबहू जम्हाई जैसी प्रतिक्रिया दिखाई।
अब जान लीजिए बार-बार क्यों आती है जम्हाई?
बार-बार जम्हाई आने के कई कारण हो सकते हैं। नींद की कमी इसमें प्रमुख है।
- यदि आप पर्याप्त नींद नहीं लेते है तो दिनभर थकान और लगातार जम्हाई महसूस हो सकती है।
- इसके अलावा लंबे समय तक स्क्रीन देखने, मानसिक तनाव और अधिक काम करने से भी दिमाग थक जाता है, जिससे जम्हाई बढ़ सकती है।
- कुछ मामलों में अत्यधिक जम्हाई स्लीप एपनिया, अनिद्रा, माइग्रेन, लो ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं का भी संकेत हो सकती है।
--------------
स्रोत:
Prenatal behavioral contagion through maternal yawning and fetal resonance
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।