Weight Tips: आजकल वजन कम करना कई लोगों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। अक्सर लोग अपना वजन कम करने के लिए भूखे रहते हैं या इंटरमिटेंट फास्टिंग करते हैं, बता दें कि इसका कहीं न कहीं दुष्प्रभाव आपके शरीर पर पड़ता है। ऐसे में आप भूखे रहने के बजाए फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों को अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं।
Weight Loss: वजन घटाने के लिए अब नहीं रहना पड़ेगा भूखा! ये 5 हाई-फाइबर फूड्स पेट को रखेंगे भरा
अक्सर लोग अपना वजन कम करने के लिए भूखे रहते हैं या इंटरमिटेंट फास्टिंग करते हैं, बता दें कि इसका कहीं न कहीं दुष्प्रभाव आपके शरीर पर पड़ता है। ऐसे में आप भूखे रहने के बजाए फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों को अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं।
ओटमील
ओटमील घुलनशील फाइबर का उत्कृष्ट स्रोत है, जो पेट को भरा रखता है और भूख को नियंत्रित करता है। इसमें बीटा-ग्लूकन होता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है। सुबह नाश्ते में एक कटोरी ओटमील दूध या दही के साथ खा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Covid-19: दो साल में पहली बार कोरोना के एक्टिव केस 5000 से ऊपर, डॉक्टरों ने कहा इसे हल्के में लेने की न करें भूल
चना
चना प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है, जो वजन घटाने में सहायक हो सकता है। यह भूख को कम करता है और लंबे समय तक पेट भरा रखने का एहसास देता है। भुना हुआ चना, चने की सब्जी को डाइट में शामिल करें।
ये भी पढ़ें- Covid-19: इस देश में कोरोना के ढाई लाख से ज्यादा केस, अमेरिका में मौत के मामलों ने डराया; सभी जगह भारत वाला ही वैरिएंट एक्टिव
वेजिटेबल सूप
वेजिटेबल सूप फाइबर और पानी से भरपूर होता है, जो कम कैलोरी में पेट भरता है। गाजर, ब्रोकली, पालक और टमाटर जैसे सब्जियों से बना सूप पाचन को बेहतर बनाता है और वजन घटाने में मदद करता है। इसे दोपहर या रात के खाने से पहले पिएं ताकि भूख कम हो।
ये भी पढ़ें- Covid-19: कोरोना को हल्के में लेने की न करें भूल, हल्का संक्रमण भी हो सकता है खतरनाक; अध्ययन में खुलासा
अनाज
होल ग्रेन अनाज, जैसे क्विनोआ, ब्राउन राइस और फोर्टिफाइड सीरियल्स, फाइबर से भरपूर होते हैं। ये ब्लड शुगर लेवल को स्थिर रखते हैं और अनावश्यक खाने की इच्छा को कम करते हैं।
ये भी पढ़ें- Vibhu Raghave Death: क्या है कोलन कैंसर जिससे मशहूर अभिनेता की हो गई मौत, शुरुआत में ही कैसे करें इसकी पहचान?
