फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: सिनेमा के 'राजा बाबू' की कमाई है करोड़ों में, जानिए गोविंदा की नेटवर्थ

Tue, 21 Dec 2021 10:52 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 21 Dec 2021 10:52 AM IST
विज्ञापन
Govinda Net Worth 2021 Income Bungalow Car Collection Celebrity Lifestyle
गोविंदा की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/govinda_herono1

बॉलीवुड में 90 के दशक के डांस किंग गोविंदा का आज जन्मदिन है। गोविंदा को फ़िल्म इंडस्ट्री का राजा बाबू कहा जाता है।अपने अभिनय और डांस के दम पर गोविंदा ने इंडस्ट्री मे अपनी अलग पहचान बनाई। कॉमेडी फिल्मों से लेकर थ्रिलर और एक्शन मूवी तक गोविंदा हर तरह के रोल में नजर आए। गोविंदा ने कई सारी सुपर हिट फिल्में की हैं। हालांकि अब गोविंदा फिल्मों में कम ही नजर आते हैं। लेकिन गोविंदा की फैन फॉलोइंग आज भी पहले जैसी ही है। गोविंदा के डांस मूव को आज भी लोग कॉपी करते हैं। फिल्मों से दूरी बनाने के बाद भी गोविंदा की लाइफ स्टाइल राजा बाबू जैसी ही है। गोविंदा फिल्म भले ही नहीं करते लेकिन उनकी सालाना कमाई करोड़ों में होती है। गोविंदा आज भी बॉलीवुड के सबसे अमीर अभिनेताओं में से एक माने जाते हैं। जानिए गोविंदा की नेट वर्थ, कमाई, घर और कार कलेक्शन के बारे में।

Govinda Net Worth 2021 Income Bungalow Car Collection Celebrity Lifestyle
गोविंदा की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/govinda_herono1

गोविंदा की नेट वर्थ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक समय में गोविंदा फिल्मों के लिए सबसे अधिक चार्ज करने वाले कलाकारों में से एक थे। गोविंदा की कुल संपत्ति 151 करोड़ से अधिक है।

Govinda Net Worth 2021 Income Bungalow Car Collection Celebrity Lifestyle
गोविंदा की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/govinda_herono1

गोविंदा की कमाई

अब गोविंदा फिल्मों में कम नजर आते हैं। हालांकि इसके बाद भी उनकी सालाना कमाई करोड़ों रुपये की है। ब्रांड इंडोर्समेंट के जरिए गोविंदा अच्छा-खासी रकम लेते हैं। इसके अलावा गोविंदा की बड़ी कमाई रियल स्टेट से भी होती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गोविंदा सालाना करीब 16 करोड़ रुपए कमाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Govinda Net Worth 2021 Income Bungalow Car Collection Celebrity Lifestyle
गोविंदा की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/govinda_herono1

गोविंदा का आलीशान घर

गोविंदा का आशियाना भी कम आलीशान नहीं हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोविंदा के पास तीन आलीशान बंगले हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में हैं। गोविंदा अपने परिवार के साथ मुम्बई के पाॅश इलाके जुहू में रहते हैं। इसके अलावा उनका एक बंगला मड आईलैंड पर है।

विज्ञापन
Govinda Net Worth 2021 Income Bungalow Car Collection Celebrity Lifestyle
गोविंदा की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/govinda_herono1

गोविंदा का कार कलेक्शन

गोविंदा के पास करोड़ों की लग्जरी कारें हैं। उनके कार कलेक्शन में मर्सिडीज वेंज, ऑडी जैसी गाड़ियां शामिल हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed