फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: फ्लॉप फिल्मी करियर के बाद भी सोहेल खान की संपत्ति है करोड़ों में, जानिए कमाई

Mon, 20 Dec 2021 11:16 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 20 Dec 2021 11:16 AM IST
विज्ञापन
sohail khan net worth 2021 income house car collection celebrity lifestyle
सोहेल खान - फोटो : instagram/sohailkhanofficial

बॉलीवुड के भाई जान सलमान खान का तो हर कोई फैन है लेकिन सलमान खान के भाई भी फिल्म इंडस्ट्री से ही जुड़े हैं। सलमान के छोटे भाई सोहेल खान का जन्मदिन है। 20 दिसंबर 1970 में सोहेल का जन्म हुआ था। सोहेल में फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत बतौर निर्माता निर्देशन 1997 में फिल्म 'औजार' से की। उन्होंने सुपर हिट फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' का निर्देशन किया, जिसमें उनके दोनों भाई सलमान और अरबाज मुख्य भूमिका में थे। बाद में सोहेल खान ने साल 2002 में 'मैंने दिल तुझको दिया' फिल्म में एक्टिंग भी की, पर फिल्म चल ना सकी। सोहेल ने कई फिल्मों का निर्देशक किया, जिसमें से अधिकतर फिल्मों में सलमान मुख्य भूमिका में नजर आए। कई फिल्में हिट हुईं तो कोई फ्लॉप। हालांकि अब सोहेल खान ने फिल्मों से दूरी बना ली है। सोहेल कम ही फिल्मों में नजर आते हैं। फिल्मी करियर फ्लॉप होने के बाद भी सोहेल करोड़ों के मालिक हैं। चलिए जानते हैं सोहेल खान की नेट वर्थ, इनकम, घर और लाइफस्टाइल के बारे में।

sohail khan net worth 2021 income house car collection celebrity lifestyle
सलमान खान, सोहेल खान - फोटो : instagram/sohailkhanofficial

सोहेल खान की नेट वर्थ

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सोहेल खान की नेट वर्थ 15 मिलियन डॉलर है। भारतीय करेंसी में सोहेल खान 109 करोड़ रुपये के मालिक हैं।

sohail khan net worth 2021 income house car collection celebrity lifestyle
सोहेल खान - फोटो : instagram/sohailkhanofficial

सोहेल खान की आय और कमाई का जरिया 
  
फिल्म निर्देशन से एक्टिंग में आने के बाद सोहेल खान कुछ कमाल नहीं कर सके। फिल्मी करियर फ्लॉप होने के बाद लंबे अरसे से सोहेल इंडस्ट्री से दूर हैं। सोहेल खान अपने बिजनेस से कमाई करते हैं। सोहेल का फिटनेस इक्वेंटमेंट बिजनेस है, जिसका नाम है 'बिइंग फिट जिम इक्विपमेंट'। इसके अलावा सोहेल की पत्नी सीमा सचदेव भी जानी-मानी फैशन डिजाइनर हैं। सोहेल और उनकी पत्नी मिलकर बिजनेस करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
sohail khan net worth 2021 income house car collection celebrity lifestyle
सोहेल खान, सलीम खान, सलमान खान, अरबाज खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सोहेल खान का घर 

सोहेल खान मुंबई के ब्रांदा वेस्ट इलाके में रहते हैं। यहां उनका शानदार घर है। इसके अलावा सोहेल खान ने साल 2013 में दुबई में भी प्रॉपर्टी खरीदी थी। दुबई के आठ फ्लोर के सिग्नेचर रेजिडेंस में सोहेल ने एक फ्लोर पर कई अपार्टमेंट खरीदे थे।

विज्ञापन
sohail khan net worth 2021 income house car collection celebrity lifestyle
सोहेल खान - फोटो : ANI

सोहेल खान की कार कलेक्शन

सोहेल खान के गैरेज में महंगी कार नजर आती हैं। उनके पास करोड़ों का कार कलेक्शन है, जिसमें ऑडी क्यू7, टोयोटा लेक्सस और लैंड क्रूजर है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed