फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy Makar Sankranti 2025 Wishes: आज है मकर संक्रांति, सुंदर शुभकामनाओं के साथ करें दिन की शुरुआत

Tue, 14 Jan 2025 05:00 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 14 Jan 2025 05:00 AM IST
सार

आप भी इस मकर संक्रांति की शुरुआत अपने परिवार, दोस्तों, रिश्तेदारों और प्रियजनों को शुभकामनाएं देकर कर सकते हैं। यहां मकर संक्रांति के बधाई संदेश दिए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Happy Makar Sankranti 2025 Wishes In Hindi Quotes Messages Wallpapers And Whatsapp Status
मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

Happy Makar Sankranti 2025 Wishes In Hindi: आज मकर संक्रांति है। मकर संक्रांति हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व है जो कि नई फसल और किसानों से जुड़ा हुआ है। इस पर्व को भारत के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग नामों और परंपराओं से मनाया जाता है। उत्तर भारत में खिचड़ी तो दक्षिण भारत, विशेषकर तमिलनाडु में पोंगल नाम से यह पर्व मनाते हैं। गुजरात में उत्तरायण का पर्व मनाया जाता है। 



नाम भले ही अलग हों लेकिन त्योहार को मनाने का कारण और महत्व समान ही है। यह सूर्य, पृथ्वी और ऋतुओं के बीच के संबंध को दर्शाने वाला पर्व है। नई फसल के लिए प्रकृति का आभार व्यक्त किया जाता है। सूर्य देव की पूजा की जाती है और सर्दियों का मौसम जान और वसंत ऋतु का स्वागत किया जाता है।  

इस दिन गंगा स्नान और दान पुण्य करने की भी परंपरा है। साथ ही लोग एक दूसरे को शुभकामनाएं भी देते हैं। आप भी इस मकर संक्रांति की शुरुआत अपने परिवार, दोस्तों, रिश्तेदारों और प्रियजनों को शुभकामनाएं देकर कर सकते हैं। यहां मकर संक्रांति के बधाई संदेश दिए जा रहे हैं। 

Happy Makar Sankranti 2025 Wishes In Hindi Quotes Messages Wallpapers And Whatsapp Status
मकर संक्रांति की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

ऊंची पतंग और खुला आकाश
संक्रांति पर छाए हर्षोल्लास।

मकर संक्रांति की शुभकामनाएं

 

Makar Sankranti 2025: धार्मिक ही नहीं मकर संक्रांति का है वैज्ञानिक महत्व, जानिए पर्व की रोचक बातें

Happy Makar Sankranti 2025 Wishes In Hindi Quotes Messages Wallpapers And Whatsapp Status
मकर संक्रांति की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

तन में मस्ती, मन में उमंग,
देखकर सबका अपनापन,
गुड़ में जैसे मीठापन,
होकर साथ हम उड़ाएंगे पतंग,
और भर लें आकाश में अपने रंग।

मकर संक्रांति की शुभकामनाएं
 

 

Makar Sankranti 2025: ये हैं गंगा स्नान के लिए सबसे पवित्र स्थान, जहां मकर संक्रांति के दिन लगाएं डुबकी    

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Makar Sankranti 2025 Wishes In Hindi Quotes Messages Wallpapers And Whatsapp Status
मकर संक्रांति की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

इस वर्ष की मकर संक्रांति
आपके लिए हो तिल-लड्डू जैसी मीठी,
मिले कामयाबी पतंग जैसी ऊंची
इसी कामना के साथ।

मकर संक्रांति की शुभकामनाएं



विज्ञापन
Happy Makar Sankranti 2025 Wishes In Hindi Quotes Messages Wallpapers And Whatsapp Status
मकर संक्रांति की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

उड़ी जो पतंग तो खिल गया दिल
गुड़ की मिठास में देखो मिल गया तिल
चलो आज उमंग-उल्लास में खो जाएं हम लोग
सजाएं थाली और लगाएं अपने भगवान को भोग।

मकर संक्रांति की शुभकामनाएं
 

Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति के हैं विभिन्न नाम, जानें पर्व से जुड़ी परंपरा और मनाने के तरीके

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed