हवाओं में प्यार, हर दिन अपने पार्टनर के लिए कुछ खास करने की तमन्ना, उपहारों से उसे सरप्राइज करना, अकेले वक्त गुजारना और फिर इजहार-ए-मोहब्बत, यह सब कुछ करने का सही मौका आ गया है। प्यार को महसूस करने, उसे बयां करने के लिए वैलेंटाइन डे से अच्छा मौका नहीं हो सकता है। साल की सबसे रोमांटिक हफ्ता फरवरी में आता है। 7 फरवरी से 14 फरवरी तक हर दिन प्यार को सेलिब्रेट करने का होता है। प्रेमी जोड़े इस सात दिनों तक कुछ खास तरीके से पार्टनर की अहमियत और प्यार का अहसास कराते हैं। 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे से एक हफ्ते पहले प्यार के उत्सव की शुरुआत हो जाती है। पहले दिन यानी 7 फरवरी को रोज डे होता है। रोज डे यानी वो दिन जब कपल्स एक दूसरे को गुलाब का फूल देकर इजहार ए मोहब्बत करते हैं। गुलाब की खूबसूरती, उसकी सुगंध बहुत अच्छी होती है। प्रेमी जोड़ा अपने रिश्ते में भी उसी सुंदरता और इश्क की महक को भर देना चाहते हैं, इसलिए शुरुआत गुलाब देकर करते हैं। इस खास मौके पर अगर आप भी अपने पार्टनर को गुलाब देना चाहते हैं और प्यार का इजहार करना चाहते हैं तो खूबसूरत वॉलपेपर के जरिए उन्हें रोज डे के शुभकामना संदेश भेज सकते हैं।
Happy Rose Day Wishes 2022: इन खूबसूरत गुलाब की तस्वीरों से प्रियजनों को दें रोज डे की शुभकामनाएं
मेरी जिंदगी का वो खूबसूरत गुलाब हो तुम
जिसका लाल रंग दिल में भर देता है प्यार।
महक से जीवन हो जाता है गुलजार
और सुंदरता है मेरी नींद का हर ख्वाब।
हैप्पी रोज डे
फूल टूट कर भी खुशबू देता है
आपका साथ अच्छी यादें देता है।
हर शख्स का अपना अंदाज है,
कोई जिंदगी में प्यार तो,
कोई प्यार में जिंदगी देता है।
हैप्पी रोज डे
प्यार का तोहफा देने का सोचा
पर तुमसे प्यारा नहीं मिला कोई दूजा।
तेरी आवाज-तेरी हर बात है इतनी खूबसूरत
क्या कहूं, जैसे कि तू है कोई लाल गुलाब।
हैप्पी रोज डे
नहीं है इस जमाने की अब परवाह हमको,
हम आपसे अपने इश्क का इजहार करते हैं।
तुम समझो इसे नादानी या शैतानी हमारी
लेकिन हम तो सिर्फ तुमसे प्यार करते हैं।
हैप्पी रोज डे
कमेंट
कमेंट X