Happy Valmiki Jayanti 2024 Wishes : रामायण भारत में लोक की आस्था का केंद्र है। इस लोकप्रिय और प्रसिद्ध ग्रन्थ महाकाव्य रामायण में भारत के जन की आस्था बसती है। इस महान महाकाव्य रामायण की रचना ऋषि वाल्मीकि ने की है। यह एक संस्कृत महाकाव्य है, जिसमें श्रीराम की गाथा है। महाकाव्य रामायण के रचयिता ऋषि वाल्मीकि को उनकी रचना के बाद आदिकवि के तौर पर प्रसिद्धि मिली लेकिन ऋषि बनने से पहले वह एक डाकू थे, जिनका नाम रत्नाकर था।
Valmiki Jayanti 2024: आज है वाल्मीकि जयंती, प्रियजनों को भेजें प्रेरणादायक संदेश
महाकाव्य रामायण के रचयिता, गुरु, संत और कविकार ऋषि वाल्मीकि की जयंती के मौके पर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और प्रियजनों को प्रेरणादायक संदेश भेजते हुए शुभकामनाएं दें।
गुरु हम सभी को देते हैं ज्ञान
गुरु होते हैं सबसे महान।
वाल्मीकी जयंती के शुभ मौके पर
आओ अपने गुरु को करें प्रणाम।
वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं
गुरुवर वाल्मीकि ने ज्ञान की गंगा बहाई है,
क्या आपने उसमें डुबकी लगाई है।
वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं
गुरु का दिया ज्ञान जीवन रुपी नाव को पार लगाता है,
सत्य का ज्ञान देकर सुखमय जीवन जीना सिखाता है।
वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं
आपको ज्ञान मिले ऋषि वाल्मीकि से,
धन-दौलत-वैभव मिले मां लक्ष्मी से,
शक्ति मिले आदि शक्ति मां दुर्गा से,
सुख-शांति और उन्नति मिले प्रभु श्री राम से।
वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं