फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किचन में इन 4 चीजों का रखें विशेष ध्यान, नहीं तो होगा सेहत को नुकसान

Mon, 23 Mar 2020 08:51 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Mon, 23 Mar 2020 08:51 AM IST
विज्ञापन
4 ways to prevent food poisoning
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

अक्सर आपने देखा होगा कि घर में किसी न किसी की तबियत खराब रहती है। इसके बाद घर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाता है, और कई सारे बदलावों को किया जाता है। लेकिन इसके बाद भी सेहत से जुड़े मामलों में कोई खास सुधार देखने को नहीं मिलता है। इस समस्या की मुख्य वजह रसोई से जुड़ी आपकी कुछ आदते हो सकती हैं। कई बार हम बड़े चीजों पर ध्यान देते वक्त छोटी-छोटी चीजों को भूल जाते हैं। ऐसे में रसोई में हुई लापरवाही सेहत को बहुत नुकसान पहुंचाती हैं। आज हम आपको इन लापरवाही से बचने के उपाय बताएंगे...

4 ways to prevent food poisoning
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हाथ साफ करें
रसोई में काम करते समय आपको अपने हाथ की सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। आपका हाथ जितना ही साफ रहेगा बीमारियां भी उतनी ही दूर रहेंगी। इतना ही नहीं आपको खाना खाने से पहले और खाना खाने के बाद अपने हाथों की सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके अलावा घर पर अगर पालतू जानवर है तो उसको छूने के बाद भी आपको अपने हाथों को अच्छे से साफ करना चाहिए।

4 ways to prevent food poisoning
सुबह का नाश्ता

बासी खाने से दूरी
अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि कामकाजी होने के कारण लोग एक ही बार में सुबह और शाम दोनों समय का खाना बना लेते हैं। कुछ लोग रात में ही खाना बनाते समय सुबह के लिए भी सब्जी बना लेते हैं। लेकिन इस आदत को बदलना बहुत जरूरी है। बासी खाने का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। यह शरीर को बहुत नुकसान पहुंचाता है। अगर खाना बच भी जाए तो उसे फ्रीज में रखें और थोड़े समय के बाद उसे निपटा दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
4 ways to prevent food poisoning
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सब्जियों की सफाई पर विशेष ध्यान
कई बार खाना बनाते समय हम जल्दबाजी में टमाटर, प्याज या दूसरी सब्जियों को बिना धोए ही इस्तेमाल में ले लेते हैं। लेकिन ऐसा करना सेहत के लिए बहुत खतरनाक साबित हो सकता है। खाना बनाने से पहले आपको कच्ची सब्जियों को अच्छे से धोना चाहिए ताकि इन सब्जियों पर मौजूद बैक्टीरिया साफ हो जाए। सब्जियों को धो लेने से फूड प्वाइजनिंग का खतरा बहुत हद तक टल जाता है।

विज्ञापन
4 ways to prevent food poisoning
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

खाना अच्छे से बनाएं
कई लोगों का मानना होता है कि सेमीकुक फूड का सेवन सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। लेकिन यह चीज हर तरह के खाने पर लागू नहीं होती है। खाने को अच्छी तरह से पकाना बहुत जरूरी है। यदि खाना पूरी तरह से पका नहीं होगा तो उसमें विषैले तत्व रह जाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed