फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्लड शुगर को कंट्रोल करेंगी ये 5 सब्जियां, डायबिटीज की समस्या को भी करती हैं दूर

Sun, 22 Mar 2020 09:11 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sun, 22 Mar 2020 09:11 AM IST
विज्ञापन
5 foods that lower blood pressure
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

डायबिटीज यानी मधुमेह मेटाबोलिक बीमारियों का एक समूह है, जिसमें रक्त में शर्करा की मात्रा बढ़ जाती है। शरीर में इंसुलीन जब ठीक से काम नहीं करता है या शरीर की कोशिकाए इंसुलिन के लिए ठीक से काम नहीं करती हैं तो यह समस्या पैदा होती है। डायबिटीज की समस्या होना आजकल आम बात हो गया है। इसके साथ ही ब्लड प्रेशर यानी रक्तचाप अनियंत्रित रहने की समस्या से भी बहुत लोग परेशान हैं। हालांकि इन सब समस्याओं की एक वजह अनियमित खानपान भी हो सकता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी सब्जियों के बारे में बताएंगे, जो इन समस्याओं को कम करने में बेहद मददगार होंगे...

5 foods that lower blood pressure
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मेथी
घुलनशील फाइबर के गुणों से भरपूर मेथी के बीज और पत्ते कोलेस्ट्रॉल को कम करने में बहुत ही मददगार है। इसके सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है। ब्लड प्रेशर की समस्या में भी हाई फाइबर डाइट बहुत प्रभावी होती है। इसके साथ ही मेथी की पत्तियों और बीज में सोडियम की मात्रा भी बहुत कम होती है।

5 foods that lower blood pressure
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

गाजर
गाजर में पोटेशियम की भरपूर मात्रा होती है, जो शरीर में धमनियों और रक्त वाहिकाओं को आराम पहुंचाने का काम करती है। गाजर शरीर में सोडियम के दुष्प्रभावों को भी बेअसर करती है। इसके सेवन से एथेरोस्क्लेरोसिस और स्ट्रोक का खतरा भी कम होता है। आप इसे जूस, सब्जी या शोरबे में शामिल कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 foods that lower blood pressure
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

चुकंदर
चुकंदर में पाए जाने वाला एंटीऑक्सिडेंट कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर कम करता है। वहीं विटामिन बी तंत्रिका तंत्र के कार्य को बेहतर बनाता है। कई अध्ययनों में भी इस बात का दावा किया जा चुका है कि चुकंदर में नाइट्रेट काफी अधिक पाया जाता है जो नाइट्रिक ऑक्साइड नामक गैस बनाता है। क्त वाहिकाओं को आराम देने में यह गैस बहुत ही फायदेमंद होती है। चुकंदर के सेवन से ब्लड फ्लो में सुधार होता है और अस्थायी रूप से ब्लड प्रेशर भी कम होता है।

विज्ञापन
5 foods that lower blood pressure
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

पालक
पालक में ल्यूटिन और पोटेशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है। ल्यूटिन धमनियों की वॉल्स की मोटाई को रोकता है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा कम होता है। वहीं पालक में मैग्नीशियम और फोलेट भी पाया जाता है, जो शरीर में ब्लड प्रेशर के स्तर को नियंत्रित करने का काम करता है। पालक में बहुत कम कैलोरी होती है। आप इसे अपने डाइट में शामिल करने के लिए सलाद, सैंडविच और लजान्या में मिला सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed