{"_id":"636b726c97e0ff7bc95c1c64","slug":"assam-food-recipe-weird-dish-khorisa-made-by-bamboo-shoot","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Anokhi Dish: अनोखी है बांस से बनने वाली डिश खोरिसा लेकिन स्वाद है लजीज","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Anokhi Dish: अनोखी है बांस से बनने वाली डिश खोरिसा लेकिन स्वाद है लजीज
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Wed, 09 Nov 2022 03:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
bamboo shoot dish
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फलों और सब्जियों से बनी डिश का स्वाद तो आपने कई बार चखा होगा। लेकिन क्या बांस से बनी किसी डिश के बारे में सुना है। अगर नहीं तो खोरिसा के बारे में जरूर पढ़ें। पूर्वोत्तर भारत की संस्कृति, पहनावे के साथ ही खान-पान भी काफी अलग है। असम राज्य अपने खूबसूरत प्राकृतिक नजारों की वजह से मशहूर है। साथ ही यहां का खाना भी काफी मशहूर है। लेकिन इन मशहूर डिश से अलग बांस से बनी ये डिश स्थानीय संस्कृति का ही एक नमूना है।
2 of 6
bamboo shoot dish
- फोटो : istock
बांस से बनी इस डिश को खोरिसा या बह गज और अंग्रेजी में बैंबू शूट कहते है। खोरिसा एक तरह का अचार है। जिसका स्वाद काफी लजीज रहता है।
3 of 6
bamboo shoot dish
- फोटो : istock
खोरिसा को बनाने के लिए बांस की शाखाओं का इस्तेमाल किया जाता है। मुलायम बांस की शाखाओं को लेकर छीला जाता है। इसे तब तक छीलना होता है जब तक कि अंदर का सफेद हिस्सा ना दिखने लगे। इस बैंबू शूट को ओखली में कूट लेते हैं। वैसे अब मिक्सर की मदद से भी इसे पीस लिया जाता है। कुटे हुए बैंबू शूट को कांज के जार में रख जाता है। एक सप्ताह तक ये प्राकृतिक रूप से फर्मेंट होता है। जिससे इसका पानी बांस से बाहर निकल जाता है। तय समय के बाद इस बैंबू शूट के पानी को निकाल देते हैं। और सरसो का तेल, लाल मिर्ची और नमक मिला देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
bamboo shoot dish
- फोटो : istock
बस तैयार है बांस का अचार, जिसे खोरिसा कहते हैं। स्थानीय भाषा में इसे बम्बुसा बल्कोया, बरूवा, बेरू, भालू बांस, बोरो बंसबराक कई नामों से जाना जाता है। ये बांस उत्तरी-पूर्वी राज्यों में पाए जाते हैं। जिनसे झोपड़ी, पुल, पेपर पल्प बनाए जाते हैं। वहीं ये मुलायम बांस खाने के लिए भी इस्तेमाल में लाया जाता है। साधारण तरीके से तैयार होने वाले इस खोरिसा के फायदे काफी ज्यादा हैं।
विज्ञापन
5 of 6
bamboo shoot dish
- फोटो : istock
खोरिसा खाने में स्वादिष्ट लगता है। स्थानीय लोगं का मानना है कि इसे खाने से वजन कम होता है, हार्ट स्वस्ध रहता है और इम्यूनिटी, पेट दर्द और ब्लड प्रेशर ठीक रहता है। खोरिसा के अचार के साथ ही मांसाहारी डिश खोरिसा मास भी तैयार किया जाता है। इसे बनाने के लिए बांस की टहनियों को कद्दूकस कर इसमे मिलाया जाता है। जिससे स्वाद थोड़ा कसैला सा हो जाता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।