दिवाली के बाद भाई-बहन का त्योहार भाई दूज आता है। जिसमे भाई बहन के घर जाता है। जहां बहन उसकी पूजा कर अपने हाथ से बना खाना खिलाती है। अगर आप भी अपने भाई को कुछ स्वादिष्ट पकवान खिलाना चाहती हैं, तो मशरूम मंचूरियन बना सकती हैं। अगर भाई को चाइनीज खाने का शौक है तो मशरूम मंचूरियन भी उसे जरूर पसंद आएगा। साथ ही इसे बनाना मुश्किल नही है। तो चलिए जानें कैसे तैयार होगा मशरूम मंचूरियन।
Bhai Dooj 2022: लंच में बनाएं मशरूम मंचूरियन, भाई को भी पसंद आएगा स्वाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैटर के लिए चाहिए आधा कप मैदा, तीन चम्मच कॉर्नफ्लोर, अदरक-लहसुन का पेस्ट, आधा चम्मच काली मिर्च, सोया सॉस. आधा कप पानी।
250 ग्राम मशरूम, हरे प्याज बारीक कटे हुए, हरी मिर्च बारीक कटी हुई, दो लहसुन की कलियां बारीक कटी हुई, अदरक बारीक कटा हुआ, काली मिर्च का पाउडर, सोया सॉस, शिमला मिर्च टुकड़ों में कटा हुआ।
मशरूम मंचूरियन बनाने की विधि
सबसे पहले बैटर बनाकर तैयार कर लें। इसके लिए किसी कटोरी में बैटर के सारे मिश्रण को निकाल लें। मैदा, कॉर्नफ्लोर को मिक्स करें। इसमे अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें। साथ में काली मिर्च का पाउडर और सोया सॉस मिलाकर पानी डालें। घोल को ना ज्यादा पतला करें और ना ही ज्यादा गाढ़ा। मशरूम को अच्छी तरह से पोंछ लें। कड़ाही में तेल गर्म करें तलने के लिए। अब मशरूम को बैटर में डुबोकर गर्म तेल में डालें। मघ्यम आंच पर सुनहरा होनें तक तलें। सारे मशरूम को तलकर एक किनारे रख लें।
अब दूसरी कड़ाही या पैन में तेल गर्म करें। इसमे प्याज के टुकड़े डालकर भूनें। जब ये सुनहरे रंग के हो जाएं तो इसमे हरे प्याज के कटे हुए पत्ते, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन सारे कटे हुए डाल दें। इन सारी चीजों को धीमी आंच पर भूनने के बाद इसमे काली मिर्च का पाउडर, नमक और थोड़ी सी चीनी डालें। साथ में सोया सॉस भी डाल दें। अगर आप ग्रेवी वाला मंचूरियन चाहते हैं तो थोड़ा सा पानी डालकर ढंक दें। जब पानी पककर गाढ़ा हो जाए तो इसमे तले हुए सारे मशरूम डालें।