फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर पर रहकर खाएं सेहतमंद खाना, रूटीन में शामिल करें ये तीन सुफरफूड

Fri, 27 Mar 2020 02:35 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 27 Mar 2020 02:35 PM IST
विज्ञापन
corona effect during home eat these healthy superfood

कोरोना के कहर ने पूरी दुनिया में तबाही मचा रखी है। ऐसे में अपने देश में भी लॉकडाउन लगा दिया गया है। घर में रहने के दौरान अक्सर लोग अनहेल्दी खाना खाने लगते हैं। जिसकी वजह से सेहत के साथ ही शरीर के वजन पर भी असर पड़ता है। सोचिए जरा अगर लगातार 21 दिनों तक खानपान में लापरवाही की गई तो मोटापे के साथ ही बहुत सारी बीमारियां भी शरीर में घर बना लेंगी। इससे बचने के लिए जरूरी है सेहतमंद चीजें खाईं जाएं। तो चलिए जानें क्या हैं वो खास सुपरफूड।


 
corona effect during home eat these healthy superfood
फलों का सेवन

दिनभर कुछ खाने का मन करता है तो अंगूर का सेवन करें। वैसे तो हर तरह के फल सेहत को फायदा करते हैं। जिसमें केला, सेब से लेकर संतरा, अंगूर तक शामिल हैं। आप चाहें तो फलों को मिलाकर फ्रूट सलाद भी बना सकते हैं। इसे लंच और डिनर के बीच में भूख लगने पर खाएं। खाने से पहले फलों को अच्छी तरह धोना न भूलें। फल खाने से शरीर का इम्यूनिटी सिस्टम भी मजबूत होता है और एनर्जी लेवल भी बढ़ता है।


 
corona effect during home eat these healthy superfood
स्प्राउट्स

चटपटा खाने का मन करे तो आप चना, मूंग या मोठ का स्प्राउट घर में तैयार कर सकते हैं। इन्हें एक साथ मिक्स करें और उसमें टमाटर, प्याज व अन्य मनपसंद सब्जियां मिला लें। ऊपर से नींबू और चाट मसाला डालकर खाएं। इसमें पत्तागोभी, गाजर और हरा धनिया भी मिला लें। प्रोटीन, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर स्प्राउट्स का सेवन फायदेमंद होता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
corona effect during home eat these healthy superfood
ओट्स

अपने आहार में ओट्स शामिल करें, क्योंकि यह वजन को कंट्रोल करने में आपकी मदद करता है। आप नाश्ते में ओट्स, रागी फ्लेक्स या ओट्स से बना दलिया खा सकते हैं। इसमें बेसन या मूंग दाल मिलाकर चीला बना लें। इससे शरीर को पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व मिलेंगे। ओट्स खाने से पाचन सही रहता है और कब्ज की परेशानी नहीं होती है। 


 
विज्ञापन
corona effect during home eat these healthy superfood
- फोटो : Social Media

इन सेहतमंद चीजों को अपने रूटीन में शामिल करें। घऱ में रहते हुए जब भी कुछ खाने का मन करे तो इसे खा सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed