{"_id":"5efc6bc7b335334ea4584005","slug":"coronavirus-fssi-has-issued-guidelines-to-clean-fruits-and-vegetables","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना से बचाव: फलों और सब्जियों से भी हो सकता है संक्रमण, इस तरह करें साफ","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
कोरोना से बचाव: फलों और सब्जियों से भी हो सकता है संक्रमण, इस तरह करें साफ
लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shashi Shashi
Updated Wed, 01 Jul 2020 05:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
फल और सब्जियों से भी कोरोना का इफेंक्शन होने का खतरा है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना संक्रमण के मामले रोजाना बढ़ते ही जा रहे हैं, जिससे बचने के लिए सभी सावधानी बरत रहे हैं। फल और सब्जियों से भी कोरोना का इफेंक्शन होने का खतरा है। इसलिए कुछ खाने या बनाने से पहले इन्हें अच्छी तरह से साफ करना बहुत आवश्यक है।
इसी को लेकर कई बार लोगों के मन में सवाल उठता है कि फल और सब्जियों को कैसे साफ किया जाए। इसी को लेकर भारतीय खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण (एफएसएसआई) ने दिशा निर्देश जारी किए हैं। इससे आप यह समझ सकते हैं कि फलों और सब्जियों को कैसे साफ किया जाए।
2 of 5
सब्जियों को साफ करने के लिए गुनगुना पानी लें- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
अगर फल-सब्जी या कोई अन्य उत्पाद पैकेट के अंदर यानि डिब्बा बंद है, तो उसे ऊपर से साफ कर लें। उपयोग करने से पहले कुछ समये के लिए अलग रख दें। सब्जियों को साफ करने के लिए गुनगुना पानी लें। या फिर आप एक टब में गर्म पानी लेकर उसमें 50 ppm क्लोरीन की सिर्फ एक बूंद डालें और उसमें सब्जियों को डुबाकर साफ करें।
3 of 5
फलों और सब्जियों को साफ करने के लिए पीने के पानी का उपयोग करें- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
फलों और सब्जियों को साफ करने के लिए पीने के पानी का उपयोग करें, यानी अगर आपके पास फिल्टर किया हुआ पानी हो तो उसे सब्जियों और फलों को साफ करने के लिए इस्तेमाल करें। यह सब्जियों और फलों को खाने और पकाने के योग्य बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फल और सब्जियों पर किटाणुनाशक स्प्रे या साबुन से साफ करने की गलती न करें- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
फल और सब्जियों पर किटाणुनाशक स्प्रे या साबुन से साफ करने की गलती न करें। इससे फल सब्जी की गुणवत्ता खराब हो जाएगी। किटनाशक स्प्रे में मौजूद केमिकल आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। फल सब्जी साफ करने के लिए साफ और ताजे पानी का उपयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 5
सब्जी खराब होने का डर हो तो उन्हें फ्रिजर में रखें- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
एक सवाल यह भी आता है कि क्या फल और सब्जियों को फ्रिजर में स्टोर करके रखना जरूरी है। तो सिर्फ इस बात का ध्यान रखें कि जो सब्जी खराब होने का डर हो तो उन्हें फ्रिजर में रखें नहीं तो सब्जियों और फलों को रुम टेंपरेचर पर भी स्टोर कर सकते हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।