फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्याज छीलने का सबसे आसान तरीका हुआ वायरल, देखें Video

Wed, 01 Jul 2020 12:28 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 01 Jul 2020 12:28 PM IST
विज्ञापन
onion peeling hack gone viral this vedio can learn how to peel onion
onion - फोटो : instagram

रसोई में बहुत सारे काम ऐसे होते हैं जो काफी थका देने वाले और उबाऊ होते हैं। इन्हीं में से एक लहसुन और प्याज को छीलना भी शामिल है। सबसे खास बात है कि प्याज के बिना रसोई में बहुत सारी डिश की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। फिर वो चाहे ग्रेवी के रूप में हो या फिर फ्राइड अनियन, प्याज का इस्तेमाल ज्यादातर किया जाता है। लेकिन इससे छीलने से लेकर काटना तक बड़ी ही टेढ़ी खीर साबित होता है। लेकिन इस समय इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें प्याज छीलने का बड़ा ही आसान तरीका दिखाया गया है। सबसे खास बात कि ये काम मात्र कुछ सेकेंड में हो सकता है। 



 
onion peeling hack gone viral this vedio can learn how to peel onion
onion - फोटो : instagram

इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे बिना चाकू की सहायता के हाथों से ही प्याज छिला जा सकता है। दरअसल, इस वीडियो में दिखाया गया है कि पहले प्याज को दो भागों में छिलका सहित काट लें। इसके बाद प्याज को समतल सतह की ओर से रखकर हाथों से तेजी से मारे। ऐसा करने से प्याज दो भागों में बंट जाएगा और उसका छिलका आसानी से अलग किया जा सकेगा।



 
onion peeling hack gone viral this vedio can learn how to peel onion
प्याज - फोटो : अमर उजाला

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इस वीडियो को शेयर करने वाला इंसान अक्सर ही इस तरह के वीडियो अपलोड करता रहता है। जिसमें किचन से जुड़े आसान हैक्स होते हैं। वैसे बता दें कि इस वीडियो को अब तक एक मिलियन से भी ज्यादा बार देखा गया है। साथ ही इस वीडियो को देख बहुत सारे लोग कमेंट भी कर रहे हैं। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Apparently people enjoy how i can peel an onion 🤷♂️ (Check out @ladbible for some hilarious comments on their repost)

A post shared by @ james_rembo on


 
विज्ञापन
विज्ञापन
onion peeling hack gone viral this vedio can learn how to peel onion
प्याज

बता दें कि प्याज खाना सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। खासतौर पर गर्मियों के मौसम में इसका सेवन तो जरूर करना चाहिए। क्योंकि प्याज खाने से लू लगने का खतरा कम हो जाता है।


 
विज्ञापन
onion peeling hack gone viral this vedio can learn how to peel onion
प्याज
वहीं प्याज ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी बीमारियों से लड़़ने में मदद करता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट तत्व इनफ्लेमेशन से लड़ने में मदद करता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed