{"_id":"5efb169e633e09566e5fe882","slug":"sour-milk-increases-immunity-and-has-many-benefits","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फटे हुए दूध के पानी से बूस्ट होती है इम्यूनिटी और भी हैं कई फायदे","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
फटे हुए दूध के पानी से बूस्ट होती है इम्यूनिटी और भी हैं कई फायदे
लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shashi Shashi
Updated Wed, 01 Jul 2020 07:43 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
फटे हुए दूध के पानी में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दूध के फट जाने पर अक्सर हम उसे फेंक देते हैं। ऐसे ही दूध से पनीर तो बना लेते हैं, लेकिन उसके बचे हुए पानी को फेंक देते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि फटे हुए दूध के पानी में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है जो हमारे शरीर के लिए बहुत लाभ दायक रहता है, इसलिए फटे हुए दूध के पानी को फेंकने की गलती बिल्कुल भी न करें, इसे कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है।
2 of 6
फटे हुए दूध के पानी में प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
फटे हुए दूध के पानी में प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है। यह हमारी मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करता है। यह हमारे शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है, जिससे हमारा शरीर रोगों से लड़ने में सक्षम बनता है यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है।
3 of 6
फटा हुआ दूध हमें दिल से जुड़ी समस्याओं से बचाता है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पेक्सेल्स
फटा हुआ दूध हमें दिल से जुड़ी समस्याओं से बचाता है। फटे दूध के पानी का सेवन करने से हार्ट स्ट्रोक का खतरा कम हो जाता है, क्योंकि फटे हुए दूध से कोलेस्ट्रॉल का लेवल कंट्रोल में रहता है। दरअसल, जिन लोगों में हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, उनके लिए फटे दूध का पानी फायदेमंद रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
फटे हुए दूध के पानी को आप रोटी और पूरी बनाने के आटे को गूंथने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपके शरीर को प्रोटीन भी मिलेगा। साथ ही रोटी और पराठे मुलायम और स्वादिष्ट बनेंगे।
विज्ञापन
5 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
हम अपने बालों को कंडीशन करने के लिए बाजार से कंडीशनर खरीदते है जो महंगे भी होते हैं। लेकिन क्या आपको पता है फटे दूध के पानी से बालों को कंडीशन किया जा सकता है। शैम्पू से बाल धोने के बाद फटे हुए दूध के पानी को बालों में लगाएं इसे कुछ देर के लिए ऐसे ही लगा हुआ छोड़ दें। फिर गुनगुने पानी से बालों को धो लें। इससे बाल बेहद ही मुलायम हो जाते हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।