बॉलीवुड में कई महीनों से अपनी शादी को लेकर सुर्खियां बटोरने वाले दीपिका और रणवीर की आज इटली के लेक कोमो में बेहद रॉयल तरीके से शादी हो गई। पहली बार शादी दीपिका के परिवार के अनुसार कोंकणी रीति रिवाजों से हुईं, जबकि दूसरी बार शादी रणवीर की फैमिली के मुताबिक सिंधी रिवाजों होगी। इस शादी की पूरी मीडिया में चर्चा रही। शादी में डेकारेशन के अलावा मेहमानों का भी खासा ध्यान रखा गया गया है। बात करें खाने की, तो मेहमानों की दावत का ध्यान खाने-पीने के शौकीन रणवीर ने रखा है। मीडिया में आईं खबरों की मानें तो शेफ स्विट्जरलैंड से बुलाए गए हैं। आइए आपको बताते हैं आखिर क्या हो सकती है इस रॉयल शादी की खास दावत।
DeepVeer Wedding Video: मेहमानों की दावत के लिए रणवीर ने किए खास इंतजाम,स्विट्जरलैंड से बुलाए शेफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीडिया में आ रही खबरों की मानें तो दीप-रणवीर ने अपनी शादी में शामिल होने वाले मेहमानों के जायके का बहुत अच्छे से ध्यान रखा हैं। खबरों की मानें तो शादी में परोसे जाने वाले व्यंजनों में दोनों परिवारों के स्वाद का ध्यान रखा जाएगा। यानी मेहमानों को दक्षिण भारतीय व्यंजनों के साथ ही पंजाबी खाने की महक और जायके का भी मजा आएगा। वे इडली, सांभर, डोसे के अलावा तंदूरी डिश का भी लुत्फ उठा सकेंगे।
मीडिया में आर्इं खबरों की मानें तो दीपिका और रणवीर की शादी का केक और डेजर्ट तैयार करने के लिए शेफ को खास तौर पर स्विट्जरलैंड से बुलाया गया है। हालांकि इस बात का भी खास ध्यान रखा गया है कि वहां मौजूद भारतीय मेहमानों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो।इस स्टार कपल की शादी में कुल 30 लोग शामिल रहे। देखें वीडियो-
A post shared by Naveen Pandey (@glitterandglamourindia) on
इधर, खबरों की मानें तो इटली से भारत लौटने पर दीपिका-रणवीर दो जगह अपनी शादी का रिसेप्शन देने वाले हैं। 21 नवंबर को होने वाला उनका पहला रिसेप्शन बेंगलुरु में होगा जिसे दीपिका के माता पिता देंगे जबकि दूसरा रिसेप्शन 28 नवंबर को मुंबई में होगा जो रणवीर की तरफ से दिया जाएगा।
बात अगर शादी से जुड़ी बाकी तैयारियों की करें तो दीपिका के स्वैग में कोई कमी नहीं दिखाई दी। एक लीडिंग न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका ने शादी के लिए 20 लाख रुपए का मंगलसूत्र खरीदा है और यह हीरों से बना हुआ है। मंगलसूत्र को खास बनाने के लिए इसमें सॉलिटेयर हीरा जड़ा गया है। मंगलसूत्र के अलावा दो हीरों के हार भी खरीदे गए हैं । दीपिका ने अपनी पूरी ज्वैलरी पर करीब 1 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।