फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali Food Recipe: दिवाली पर घरवालों को खिलाएं पान के फ्लेवर वाले लड्डू

Mon, 10 Oct 2022 06:40 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 10 Oct 2022 06:40 PM IST
विज्ञापन
diwali 2022 mithai recipe make paan flavour ladoo
paan ladoo - फोटो : istock

दिवाली के त्योहार को अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। ऐसे में घर की साफ-सफाई के साथ ही त्योहार के खास दिन का मेन्यू भी सोच लिया होगा। त्योहार की खुशी बिना मीठे के अधूरी ही रह जाती है। लेकिन बाहर से मिठाई मंगाने की बजाय आप चाहे तो घर में भी मीठा तैयार कर सकती हैं। इसके लिए बहुत मेहनत की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। पान के फ्लेवर की मिठाई अक्सर लोगों को पसंद आती है। तो इस बार दिवाली पर आप पान के फ्लेवर वाले लड्डू तैयार कर सकती हैं। तो चलिए जानें कैसे बनेंगे पान के लड्डू।

diwali 2022 mithai recipe make paan flavour ladoo
paan - फोटो : istock
पान के लड्डू बनाने की सामग्री

पान के लड्डू बनाने के लिए चाहिए पान के पत्ते दो, पेठा, खोवा, कंडेस्ड मिल्क, पिसी इलायची, घिसा हुआ नारियल, सौंफ बारीक पिसी हुई, चीनी का बूरा, गुलकंद, काजू।

diwali 2022 mithai recipe make paan flavour ladoo
khowa - फोटो : facebook
पान के लड्डू बनाने की विधि

पान के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले पान के पत्तों को पीस लें। फिर इन पिसे पत्तों को कंडेस्ड मिल्क में मिला लें। इस कंडेस्ड मिल्क में इलायची पाउडर और पिसे हुए सौंफ के साथ मिला लें। इसे एक किनारे रख दें। अब खोवे के कड़ाही में डालकर सुनहरा होने तक भूनें। जब खोवा भुन जाए तो प्लेट में निकालकर ठंडा कर लें। पेठे को कद्दूकस कर लें। साथ में नारियल का बूरा और चीनी मिला लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
diwali 2022 mithai recipe make paan flavour ladoo
paan ladoo - फोटो : istock

अब नारियल के बुरा और कद्दूकस किए हुए पेठे को भुने हुए खोवे के साथ मिला लें। इन सारी चीजों के साथ ही कंडेस्ड मिल्क जिसमे पान के पत्ते का फ्लेवर दिया है। उसे भी मिला लें। सारी चीजों को अच्छी तरह से हाथों की मदद से मिला लें। बस इन सबके लड्डू तैयार कर लें। और प्लेट में पिसी हुई सौंफ और नारियल का बुरा मिलाकर रखें। लड्डुओं को इन पिसे सौंफ और नारियल के बुरे में लपेट दें। तैयार हैं स्वादिष्ट पान के फ्लेवर वाले ल़ड्डू, इन्हें घरवालों का मुंह मीठा करने के लिए इस्तेमाल करें।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed