फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karwa Chauth 2022: करवा चौथ व्रत में बनाएं केसरिया पेड़ा, हर किसी का मुंह होगा मीठा

Mon, 10 Oct 2022 01:50 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 10 Oct 2022 01:50 PM IST
विज्ञापन
Karwa Chauth 2022 Special Know Keser Peda Recipe for Karva Chauth Check How to Make in Hindi
peda - फोटो : istock
करवा चौथ का व्रत 13 अक्टूबर को मनाया जाएगा। व्रत में भगवान को प्रसाद चढ़ाने के साथ ही पति का मुंह मीठा करने के लिए कुछ मिठाई करवा चौथ की थाली में चाहिए होती है। अगर आप अपने हाथ से पति के लिए मीठा तैयार करना चाहती हैं। तो व्रत वाले दिन आसानी से केसरिया पेड़ा बना सकती हैं। इसे बनाने में ज्यादा वक्त भी नहीं लगेगा और आप फटाफट पेड़ा तैयार कर लेंगी। तो चलिए जानें कैसे तैयार होगा केसरिया पेड़ा।
Karwa Chauth 2022 Special Know Keser Peda Recipe for Karva Chauth Check How to Make in Hindi
peda - फोटो : istock
केसरिया पेड़ा बनाने की सामग्री

100 ग्राम खोवा, एक चम्मच दूध, इलायची पाउडर एक छोटा चम्मच, केसर के रेश तीन से चार, चीनी 50 ग्राम।

Karwa Chauth 2022 Special Know Keser Peda Recipe for Karva Chauth Check How to Make in Hindi
peda - फोटो : istock
केसरिया पेड़ा बनाने की विधि

सबसे पहले खोवा को तैयार कर लें। अगर आपने बाजार से खोवा मंगाया है तो इसे कड़ाही में गर्म करें। इसके लिए कड़ाही में थोड़ा सा घी डालकर गर्म करें। जब घी गर्म हो जाए तो इसमे पेड़ा डालकर भूनें। इसे तबतक भूनें जब तक कि ये सुनहरा ना हो जाए। जब खोवा भुन रहा तो तभी एक चम्मच दूध को गर्म करें। इस गर्म दूध में केसर के रेशे डालकर पिघलाएं। जब केसर के रेशे अच्छी तरह से दूध में घुल जाएं तो इसे गर्म खोवे में मिला दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

A

Karwa Chauth 2022 Special Know Keser Peda Recipe for Karva Chauth Check How to Make in Hindi
peda

खोवे को अच्छी तरह से कड़ाही में भून लेने के बाद गैस बंद कर दें। इस भुने खोवे को प्लेट में निकाल लें। जब ये थोड़ा ठंडा होने लगे तो इसमे चीनी और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। फिर इस खोवे के मिश्रण को फ्रिज में आधे घंटे के लिए रखकर ठंडा कर लें। तय समय के बाद फ्रिज से खोवे को निकालकर आटे की तरह गूंथ लें। फिर इस खोवे को हाथों से मसकर पेड़े बना लें। आप चाहें तो इन पेड़ों के ऊपर सांचे से डिजाइन भी दे सकती हैं। बस प्लेट में रखकर इन्हें सेट हो जाने दें और तैयार हैं स्वादिष्ट मुंह में घुल जाने वाले केसरिया पेड़े।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed