फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sharad Purnima Kheer Recipe: शरद पूर्णिमा पर बनानी है खीर, तो इन दो तरह की रेसिपी को करें ट्राई

Sun, 09 Oct 2022 09:47 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 09 Oct 2022 09:47 AM IST
विज्ञापन
make kheer with two different recipe in sharad purnima 2022
kheer - फोटो : istock

शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में खीर रखने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा की रौशनी से अमृत वर्षा होती है। इसलिए चांद की रौशनी में खुले आसमान के नीचे खीर बनाकर रखी जाती है। जिससे कि अमृत की वर्षा खीर में हो। जिसे प्रसाद के तौर पर ग्रहण किया जाता है। मान्यता है कि इस खीर को खाने से आरोग्य मिलता है। अगर आप भी आने वाली शरद पूर्णिमा के दिन खीर बनाकर खुले आसमान के नीचे रखने वाली हैं। तो इन दो तरह की रेसिपी को ट्राई करें। दोनों ही रेसिपी से खीर स्वादिष्ट बनेगी और आप इसे आसमान के नीचे रख पाएंगी।

make kheer with two different recipe in sharad purnima 2022
kheer - फोटो : instagram
खीर बनाने के लिए सामग्री

सौ ग्राम चावल, एक लीटर दूध, सौ ग्राम चीनी, देसी घी एक चम्मच, इलायची पाउडर एक चम्मच, काजू, बादाम, अखरोट आठ से दस बारीक कटे हुए, चिरौंजी।

make kheer with two different recipe in sharad purnima 2022
kheer - फोटो : istock
खीर बनाने की विधि

खीर बनाने के लिए सबसे पहले चावल को अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें। फिर चावल के पानी को अच्छी तरह से छान लें। अब किसी भगोने में दूध को उबालने के लिए रख दें। अगर दूध गाढ़ा है तो इसमे थोड़ा पानी भी मिला सकती हैं। दूध में जब एक उबाल आ जाए तो चावल को दूध में डालकर चलाएं। आंच को बिल्कुल धीमा कर दें। जिससे कि सारे चावल दूध में अच्छी तरह से पक जाएं। जब चावल अच्छी तरह से पक जाए तो इसमे चीनी डाल दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
make kheer with two different recipe in sharad purnima 2022
rice - फोटो : iStock

चीनी डालकर अच्छी तरह से खीर को चलाएं। साथ में काजू, बादाम, अखरोट, चिरौंजी को डालकर चलाएं। जिससे कि खीर गाढ़ी हो जाए। खीर गाढ़ी होने पर पांच से दस मिनट तक तेज आंच पर पकाएं और इलायची पाउडर डालकर गैस बंद कर दें। बस तैयार है स्वादिष्ट चावल की खीर। 

विज्ञापन
make kheer with two different recipe in sharad purnima 2022
खीर रेसिपी - फोटो : iStock

केसरिया खीर

चावल की केसरिया खीर बनाने की दूसरी विधि बताई जा रही है। इसके लिए चावल को धोकर पानी में भिगो दें। एक कटोरी दूध में चुटकीभर केसर अच्छी तरह से घोल कर अलग रख लें। अब एक बड़े बर्तन में दूध को मध्यम आंच पर पकाएं। जब दूध उबल जाए तो भीगे हुए चावल मिलाकर चलाते रहें। अब ढककर 15 से 20 मिनट पकाएं। 5 मिनट के लिए गैस की आंच धीमी कर दें और स्वादानुसार चीनी मिला लें। स्वादिष्ट केसरिया खीर तैयार है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed