फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2022: दिवाली पर मेहमानों को सर्व करें ये खास ड्रिंक, स्वाद रह जाएगा याद

Mon, 24 Oct 2022 12:23 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 24 Oct 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
Diwali 2022 Special Non Alcoholic Drinks For Guests To Serve In Diwali Party
diwali drinks - फोटो : istock

दिवाली का त्योहार नजदीक है। मेहमानों को खिलाने के आपने भी डिश की लिस्ट बना ली होंगी। साथ ही कौन सी मिठाईयां खिलानी है ये भी सोच लिया होगा। लेकिन अगर आपने अभी तक रिफ्रेशमेंट ड्रिंक कौन सी बनानी है, इस बारे में नहीं सोचा है तो ये रेसिपी जरूर आपके काम आएगी। पाइनेप्पल से लेकर लेमन के टेस्ट वाली ये नॉन एक्लोहलिंग ड्रिंक हर किसी को पसंद आएगी। तो चलिए जानें कैसे तैयार होंगी ये स्पेशल ड्रिंक। 

वैसे तो मार्केट में कई सारे फ्लेवर की रेडीमेड ड्रिंक मिल जाएंगी। लेकिन घर में इन्हें बनाकर तैयार करने का अलग ही मजा होता है। आगे की स्लाइड में जानिए मॉकटेल ड्रिंक्स की रेसिपी। 

Diwali 2022 Special Non Alcoholic Drinks For Guests To Serve In Diwali Party
diwali drinks - फोटो : istock
पाइनेप्पल ड्रिंक

पाइनेप्पल फ्लेवर को बहुत सारे लोग ड्रिंक में पसंद करते हैं। आप चाहे तो इस फ्लेवर की मॉकटेल ड्रिंक बनाकर तैयार कर सकती हैं। इसके लिए जरूरत होगी पाइनेप्पल, स्ट्रॉबेरी सीरप, पाइनेप्पल जूस। 

पाइनेप्पल जूस में दो से तीन चम्मच स्ट्रॉबेरी सीरप को डालें और मिक्स करें। साथ में बर्फ को चूरा करके इसे ठंडा कर लें और पाइनेप्पल के छोटे टुकड़े काटकर इस ड्रिंक में मिलाएं। बस तैयार पाइनेप्पल ड्रिंक। इसे मनचाहे गिलास में सर्व करें। 

Diwali 2022 Special Non Alcoholic Drinks For Guests To Serve In Diwali Party
chocolate shake - फोटो : pixabay
चॉकलेट हेजलनेट मिल्कशेक

चॉकलेट बहुत सारे लोगों को पसंद होती है। ऐसे में आप चिल्ड चॉकलेट हेजलनेट मिल्कशेक बनाकर तैयार कर सकती हैं। इसके लिए दूध, कोको पाउडर, चॉकलेट के टुकड़ों और बर्फ को मिक्सर में डालकर चिल कर लें। आप अगर मिठास और चॉकलेटी फ्लेवर बढ़ाना चाहती हैं तो इसमे चॉकलेट सीरप मिक्स करें। साथ में हेजलनट डालें। बस तैयार है स्वादिष्ट चॉकलेट मिल्कशेक। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2022 Special Non Alcoholic Drinks For Guests To Serve In Diwali Party
jaljira - फोटो : istock
जलजीरा

खट्टी-मीठी ड्रिंक सर्व करनी है तो जलजीरा भी बेस्ट ऑप्शन है। जीरा के फ्लेवर वाली ये ड्रिंक पाचन के लिए भी अच्छी है। इसे बनाने के लिए जरूरत होगी इमली का पल्प, पुदीना के पत्ते, भुना पिसा जीरा, गुड़, काला नमक, नींबू का रस। सारी चीजों को पानी में मिक्स कर ठंडा कर लें। बस तैयार है स्वादिष्ट ड्रिंक।

विज्ञापन
Diwali 2022 Special Non Alcoholic Drinks For Guests To Serve In Diwali Party
diwali drinks - फोटो : istock
ककम्बर मोजिटो

खीरे के टुकडे, डार्क रम, पुदीना के पत्ते, नींबू का रस, शुगर सीरप। इन सारी चीजों को मिलाकर बर्फ डालकर ठंडा कर लें। बस तैयार है टेस्टी रिफ्रेश मोजिटो ड्रिंक। इसे मेहमानों को सर्व करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed