फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्रेकफास्ट में बनाएं टेस्टी मूंग दाल से भरा पराठा, सेहत और स्वाद का है सही मेल

Sat, 27 Jun 2020 09:47 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 27 Jun 2020 09:47 AM IST
विज्ञापन
easy and quick breakfast recipes make moong dal paratha

रोज सुबह कुछ नया और सेहतमंद नाश्ता बनाना चाह रही हैं तो ट्राई करिए मूंग दाल से भरा पराठा। इसे बनाना बहुत आसान है और ये बिल्कुल आलू के पराठे की तरह भर कर ही बनाया जा सकता है। अगर आप आलू पराठा खाने के शौकीन है तो एक बार इसे जरूर ट्राई करें। सेहत और स्वाद के परफेक्ट मेल से ये पराठा आपकी सुबह बना देगा। तो चलिए जानें इसे बनाने का आसान तरीका।


 
easy and quick breakfast recipes make moong dal paratha
paratha
मूंग का पराठा बनाने की सामग्री
  • गेहूं का आटा- 2 कप
  • -आधा कप मूंग दाल
  • -नमक स्वाद अनुसार
  • -चार चम्मच तेल
  • -हरा धनिया
  • -अदरक
  • -दो हरी मिर्च
  • -हींग
  • -जीरा
  • -एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • -एक चम्मच हल्दी पाउडर
  • -आधा चम्मच धनिया पाउडर, गरम मसाला।

 
easy and quick breakfast recipes make moong dal paratha
paratha - फोटो : instagram
पराठा बनाने की विधि

एक प्याले में 2 कप गेहूं का आटा, आधा चम्मच नमक, 1 छोटा चम्मच तेल और पानी मिलाकर आटा गूथ लें। फिर उसे 20 मिनट छोड़ दें। आधा कप मूंग दाल को 2 घंटे के लिए पानी में भिगो कर रखें। इसके बाद दाल को मिक्सर में डालकर बिना पानी मिलाए पीस लें।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
easy and quick breakfast recipes make moong dal paratha
- फोटो : instagram

एक पैन में दो चम्मच तेल डाल कर तेज आंच पर गर्म कर लें। तेल गर्म होने पर आधा चम्मच जीरा, आधी चुटकी हींग, दो हरी मिर्च, अदरक, हल्दी पाउडर, छोटी चम्मच धनिया पाउडर डाल कर धीमी आंच पर भूनें। इसमें पीसी हुई दाल, नमक, लाल मिर्च पाउडर, छोटा चम्मच गरम मसाला डाल कर अच्छी तरह भूनें। हल्की खुशबू आने लगे तो तीन बड़ा चम्मच हरा धनिया डाल कर थोड़ी देर भून लें। फिर उसे एक प्लेट में निकाल लें।


 
विज्ञापन
easy and quick breakfast recipes make moong dal paratha

आटे को तेल की मदद से मुलायम कर लें। लोई बनाए और थोड़ा बेलकर 2-3 चम्मच स्टफिंग भरकर बंद कर दें। अब उंगलियों से दबा कर सूखे आटे में लपेट लीजिए, फिर हल्के हाथ से गोल गोल रोटी या पराठे के आकार जैसा बेल लें। तवे पर थोड़ा सा तेल डाल कर चारों ओर फैला दें अब तवे पर पराठा डाल दें। धीमी आंच पर सिंकने दें। पराठे के एक साइड पर हल्का सा तेल लगाएं और पलट कर दूसरी साइड भी तेल लगा दें। अब आंच तेज कर पराठे को दबाते हुए सेक लें। अच्छी तरह से सिक जाने के बाद उसे तवे पर से उतार कर किसी बर्तन में रखें। चटनी या सॉस के साथ खाने में परोस सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed