संडे ब्रंच हो या फिर किसी छुट्टी का दिन अगर आप कुछ स्पेशल बनाने की सोच रही हैं तो चीज वाली मूंग दाल की कचौड़ी एक बेस्ट ऑप्शन है। इसे बनाना बेहद आसान है। बस थोड़ी सी तैयारी पहले से कर कचौड़ी को फटाफट बनाया जा सकता है। वैसे तो हर किसी ने मूंग दाल की कचौड़ी खाई ही होगी। लेकिन चीज वाली कचौड़ी का स्वाद बिल्कुल हटके होगा। तो आगे की स्लाइड में जानिए चीज वाली मूंग दाल की कचौड़ी बनाने का तरीका।
घर पर बनाइए चीज वाली मूंग दाल कचौड़ी, इसे बनाना है बेहद आसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेहूं का आटा- 1/2 कप
मैदा- 1/2 कप
ओट्स- 1/4 कप
तेल- 2 चम्मच
नमक- स्वादानुसार
मसाले के लिए
अंकुरित मूंग उबली हुई- 1 कप
उबली हुई शकरकंदी- 1/2 कप
मोजरेला चीज- 1/4 कप
नमक- स्वादानुसार
चिली फ्लेक्स-1 छोटा चम्मच
मिक्स्ड हब्र्स- 1 छोटा चम्मच
तेल- तलने के लिए
सबसे पहले कचौड़ी बनाने के लिए आटे को तैयार कर लें। इसे गूंथने के लिए गेहूं के आटे में मैदा, ओट्स, नमक और आवश्यकतानुसार तेल मिलाकर अच्छे से गूंथ लें। अब कचौड़ी का भरावन तैयार करने के लिए अंकुरित मूंग, शकरकंदी, चिली फ्लेक्स, मिक्स हर्ब्स, और नमक डालकर मिला लें।
कचौड़ी बनाने के लिए सबसे पहले आटे की लोई लेकर उसे गोल आकार दें। जिसमें भरने के लिए थोड़ा गहरा गड्ढा सा बना लें। अब भरावन को इसमें भरने के बाद साथ में मोजरेला चीज का एक छोटा क्यूब भी रख दें। अब सारे भरावन को अच्छे से हाथों की मदद से आटे के अंदर सील कर दें। हाथों से या बेलन की मदद से इसे कचौड़ी का आकार दें।
कड़ाही को आंच पर रखकर तेल गर्म करें। जब तेल अच्छे से गर्म हो जाए तो कचौड़ियां डालकर सुनहरा होने तक तलें। तलने के बाद गर्मागर्म धनिया-पुदीना की चटनी के साथ सर्व करें।