{"_id":"6351312ef9d7836ac5731ee5","slug":"govardhan-puja-2022-kadhi-pakora-recipe","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Govardhan Puja 2022: गोवर्धन पूजा के दिन इस तरह बनाएं कढ़ी, बढ़ जाएगा जायका","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Govardhan Puja 2022: गोवर्धन पूजा के दिन इस तरह बनाएं कढ़ी, बढ़ जाएगा जायका
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Wed, 26 Oct 2022 08:18 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
kadhi
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा होती है। जिसमे भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की जाती है। गोवर्धन पूजा के दिन भगवान को भोग लगाने के लिए अन्नकूट की सब्जी के साथ ही कढ़ी बनाने का भी रिवाज है। उत्तर भारत में कढ़ी शुभ मौकों पर बनाने की परंपरा है। जिसे लोग चावल या रोटी के साथ काफी चाव के साथ खाते हैं। कुछ लोग कढ़ी में बूंदी डालकर बनाते हैं तो कुछ लोग बेसन की पकौड़ियां। अगर आपको कढ़ी खाना पसंद है तो इस रेसिपी से बनाएं। इसका स्वाद हर किसी को पसंद आएगा। तो चलिए जानें क्या है कढ़ी बनाने की खास रेसिपी।
2 of 5
besan
- फोटो : सोशल मीडिया
कढ़ी बनाने की सामग्री
तीन कप बेसन, तीन कप दही, एक छोटा चम्मच हल्दी, लाल मिर्च पाउडर छोटा चम्मच, नमक स्वादानुसार, गरम मसाला, पानी आवश्यकतानुसार, हींग, जीरा छोटा चम्मच, लाल मिर्च साबुत, देसी घी, मेथी दाना।
3 of 5
पकौड़ी
कढ़ी बनाने की विधि
सबसे पहले कढ़ी का घोल तैयार कर लें। इसके लिए किसी बाउल में बेसन, दही को मिला लें। फिर इसमे हल्दी, गरम मसाला डालकर फेंट लें। आवश्यकतानुसार पानी डाल लें। घोल तैयार कर रख लें। अब कढ़ी के लिए पकौड़े बना लें। पकौड़े बनाने के लिए एक कप बेसन को बाउल में पानी डालकर घोल तैयार कर लें। इसमे नमक, लाल मिर्च पाउडर और हींग डाल दें। करीब 15 मिनट के लिए इस घोल को रख दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kadhi
- फोटो : istock
कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें और चम्मच की सहायता से छोटी पकौड़ियां सुनहरा तलकर निकाल लें। इन्हें अलग रख दें। कढ़ी बनाने के लिए पैन में तेल डालकर गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो जीरा चटकाएं। साथ में मेथी दाना, हींग और साबुत लाल मिर्च डालें। तड़के के बाद बेसन और दही का घोल इसमे डालें। इसमे उबाल आने तक आंच को तेज रखें। कढ़ी में उबाल आ जाएं तो बेसन की पकौड़ियों को कढी में डाल दें। करीब दस मिनट तक कढ़ी को धीमी आंच पर पकाएं।
विज्ञापन
5 of 5
गोवर्धन पूजा 2022 बेसन कढ़ी रेसिपी
- फोटो : Istock
जब कढ़ी गाढ़ी होने लगे तो गैस बंद कर दें। ऊपर से तड़के के लिए पैन में देसी घी गर्म करें। घी गर्म होते ही उसमे लाल मिर्च पाउडर डालें और इस तड़के को कढ़ी के ऊपर डाल कर गर्मागर्म चावल या रोटी के साथ परोसें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।