त्योहारों की खुशी बिना मिठाई के अधूरी लगती है। खासतौर पर दिवाली का त्योहार, इसमे लोग ना केवल अपने लिए मिठाई बनाते और बाजार से लाते हैं बल्कि एक दूसरे को गिफ्ट में भी देते है। जिसकी वजह से लगभग हर घर में मिठाईयों का ढेर लग जाता है। दिवाली का सेलिब्रेशन कई बार महीनों चलता है जिससे मिठाईयां घर में बनी ही रहती हैं। लेकिन जरूरत से ज्यादा मिठाईयां घर में इकट्ठी हो जाती हैं तो वो जल्दी से खराब होने लगती हैं। अगर आप चाहती हैं कि मिठाईयों को थोडा ज्यादा वक्त तक बचाकर रख सकें और इस्तेमाल में ला सकें। तो उन्हें इन तरीकों से स्टोर करें। फिर वो ज्यादा समय तक खराब नहीं होंगी और खाने लायक बनी रहेंगी।
Diwali 2022: त्योहार पर बच गईं हैं मिठाई तो इस तरह करें स्टोर, नहीं होंगी जल्दी खराब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर तरह की मिठाईयों को रखने का तरीका भी अलग-अलग होता है। अगर आपके पास सूखी वाली मिठाईयां ज्यादा हैं तो इन्हें स्वीट बॉक्स में रख सकती हैं। क्योंकि जिन डिब्बों में मिठाईयां आती हैं उनमे वो जल्दी खराब हो जाती हैं। वहीं सूखी मिठाईयों में हवा लगने से वो सील जाती है। इसलिए इस तरह की मिठाईयों को आप स्वीट बॉक्स में स्टोर करें।
शीरे वाली मिठाईयों को आप शीशे के जार में रखकर लंबे समय तक स्टोर कर सकती हैं। शीशे के जार में शीरा जल्दी खराब नहीं होता जिससे मिठाईयां फ्रेश बनीं रहती हैं। लेकिन एक बात का ध्यान रखें कि हर शीरे वाली मिठाई अलग जार में रखें। जैसे कि गुलाब जामुन को अलग और छेने को अलग जार में। साथ ही इसे निकालते समय साफ और सूखे चम्मच का इस्तेमाल करें।
मिठाईयों को स्टोर करने के लिए सबसे जरूरी टिप्स है कि उन्हें हमेशा अलग-अलग स्टोर करें। जैसे कि सूखी मिठाईयों और शीरे वाली मिठाईयों को बिल्कुल अलग रखें। शीरा जल्दी खराब होता है जिसकी वजह से सूखी मिठाईयां भी खराब होने लगती हैं।
मिठाईयों को अगर लंबे समय तक बचाकर खाने लायक रखना है तो उन्हें हमेशा फ्रिज में यानी की ठंडी जगह पर ही रखें। अगर आप कमरे या रसोई में उन्हें रखेंगी तो गर्माहट की वजह से उनमे कीड़े पड़ने लगेंगे।