{"_id":"6507d4cb9ff1960e2b0f7e1b","slug":"hartalika-teej-2023-recipes-for-bhog-in-hindi-2023-09-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hartalika Teej 2023: व्रत के पारण के समय शिव जी और मां पार्वती को लगाएं इन चीजों का भोग","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Hartalika Teej 2023: व्रत के पारण के समय शिव जी और मां पार्वती को लगाएं इन चीजों का भोग
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Mon, 18 Sep 2023 10:14 AM IST
सार
अगर आप हरतालिका तीज का व्रत रख रही हैं तो भोग प्रसाद के लिए घर पर ही कुछ पकवान बनाकर उनको भोग माता पार्वती और भोलेनाथ को लगाएं।
Hartalika Teej 2023: आज का दिन हर सुहागिन महिला के लिए बेहद खास है। दरअसल, आज के दिन महिलाएं हरतालिका तीज का व्रत रख रही हैं। इस व्रत का इंतजार हर सुहागिन महिला सालभर करती है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तप किया था। इसी के चलते कई जगह इस दिन अविवाहित युवतियां व्रत रखकर महादेव और मां गौरी से महादेव के जैसा वर मांगती हैं। कठिन व्रत को रखने के बाद महिलाएं पूजा के बाद ही व्रत खोलती हैं।
इस पूजा में भगवान को कई प्रकार के भोग-प्रसाद चढ़ाए जाते हैं। इसी के चलते आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसी मिठाईयों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका भोग आप भगवान को लगा सकती हैं और साथ में खुद भी उसे खाकर व्रत खोल सकती हैं।
Trending Videos
2 of 7
malpua
- फोटो : malpua
मालपुआ
कहा जाता है कि महादेव को मिठाई काफी पसंद है। ऐसे में आप घर पर मालपुआ बनाकर महादेव और माता गौरी को इसका भोग लगा सकती हैं। इसे आप प्रसाद के रूप बांट भी सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
gujiya
- फोटो : istock
गुजिया
वैसे तो गुजिया हमेशा होली के सीजन में ही खाई जाती है लेकिन आप अगर चाहें तो हरतालिका तीज के दिन घर पर ही गुजिया बनाकर इसका भोग लगा सकती हैं। भगवान के साथ-साथ बच्चों को भी गुजिया काफी पसंद आती है।
4 of 7
laddoo
नारियल लड्डू
भोलेनाथ को मिठाई ज्यादा प्रिय है, ऐसे में आप नारियल के लड्डू बनाकर उनका भोग लगा सकती हैं। इन्हें बनाना भी काफी आसान होता है। अगर आप नारियल के लड्डूओं में मावा डालेंगी तो इनका स्वाद बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
5 of 7
milk cake
- फोटो : istock
मिल्क केक
घर पर मिल्क केक बनाना काफी आसान है। इसे आप दिन में ही बनाकर फ्रिज में रख सकती हैं। ये ठंडा भी खाने में काफी अच्छा होता है। ये फलाहारी होता है। ऐसे में आप इसे खाकर अपना व्रत भी खोल सकती हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X