{"_id":"63258369b752713c1f503734","slug":"healthy-snacks-recipe-know-how-to-make-kabuli-chana-tikki-recipe-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Recipe: काबुली चने से बनाएं स्वादिष्ट टिक्की, मिनटों में हो जाएगी तैयार","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Recipe: काबुली चने से बनाएं स्वादिष्ट टिक्की, मिनटों में हो जाएगी तैयार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sat, 17 Sep 2022 01:53 PM IST
शाम की चाय के साथ कुछ टेस्टी खाने का दिल करता है। अगर आप भी शाम वाली क्रेविंग को दूर करना चाहते हैं तो काबुली चने की टिक्की बनाकर तैयार करें। ये ना केवल चटपटी और टेस्टी बनेगी बल्कि ये सेहत के लिए भी फायदेमंद है। रसोई में रखी चीजों की मदद से अलग-अलग डिश बनाकर तैयार की जा सकती है। बस थोड़ी सी मेहनत की जरूरत होती है। तो चलिए जानें काबुली चने की टिक्की बनाने की रेसिपी।
Trending Videos
2 of 5
cutlet
- फोटो : pixabay
काबुली चने की टिक्की बनाने की सामग्री
काबुली चने की टिक्की या कटलेट बनाने के लिए जरूरत होगी एक कप काबुली चना, पार्सले या हरा प्याज, सफेद तिल दो चम्च, नींबू का रस, प्याज बारीक कटा हुआ, हरा धनिया, लहसुन की कलियां, भुना जीरा, नमक स्वादानुसार, हरी मिर्च, तलने के लिए तेल।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
chickpeas
- फोटो : Pixa
काबुली चने को बनाने की विधि
काबुली चने की टिक्की बनाने के लिए आपको पहले से तैयारी करने की जरूरत होती है। काबुली चने को पांच से छह घंटे के लिए भिगो दें। जब चने अच्छी तरह से फूल जाएं। तो इन्हें कूकर में डालकर पका लें। चने को पकाने के बाद किसी बाउल में निकाल लें।
4 of 5
chana
अब इस पके हुए चनों में हरा प्याज या पार्सले, तिल, लहसुन, जीरा, हरी मिर्च, नींबू का रस डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। काबुली चने को महीन पेस्ट जैसा बना लें। पेस्ट बनाने के लिए काबुली चने को मिक्सी में डालकर पीस लें। लेकिन इसे बहुत ज्यादा बारीक पेस्ट बनाने की जरूरत नहीं है। बस दरदरा पीस लें। इसे बाउल में निकालकर सारी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें। फिर इसमे नमक और लाल मिर्च पाउडर भी डाल लें।
विज्ञापन
5 of 5
chickpeas
- फोटो : Pixabay
अब इस मिश्रण के छोटे-छोटे बॉल्स बनाकर चपटा आकार दें। आप चाहें तो इसे गोल या अंडाकार दे सकते है। बस कड़ाही में तेल गर्म करें और इन सारे कटलेट को सुनहरा होने तक फ्राई करें। अगर आप इसे डीप फ्राई नहीं करना चाहतीं तो पैन में तेल डालकर सेंक सकती हैं। बस इसे चीजी डिप या फिर हरी चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।