फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi 2025: इस होली पर रखें मेहमानों के स्वास्थ्य का ध्यान, परोसें कम तेल वाले पकवान

Sun, 02 Mar 2025 04:39 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 02 Mar 2025 04:39 PM IST
सार

अगर आप चाहते हैं कि इस होली पर आपके मेहमान स्वाद के साथ सेहत का भी आनंद लें, तो इस बार कम तेल वाले हेल्दी व्यंजनों को अपने मेनू में शामिल करें। आइए जानते हैं होली के लिए कम तेल में कौन से व्यंजन बनाए जा सकते हैं और इनकी विधि क्या है।

विज्ञापन
Holi 2025 Kitchen Tips Know About Low-Oil Dishes to Keep Guests Healthy Recipe Full Details
होली के लिए स्नैक्स - फोटो : Adobe

Holi 2025 Low-Oil Dishes : त्योहार के मौके पर तरह-तरह के पकवान बनते हैं। भारतीय घरों में तो मीठे से लेकर नमकीन और स्पाइसी व्यंजन व पकवान घर पर ही तैयार किए जाते हैं, जिसे लोग स्वाद लेकर खाते हैं। हालांकि जो लोग स्वास्थ्य कारणों या फिटनेस के लिए खान-पान में परहेज करते हैं, उनके लिए त्योहार के समय खुद पर काबू रख पाना मुश्किल हो जाता है। लजीज पकवान देखकर मुंह में पानी आने लगता है और वह अधिक तैलीय, चटपटा खाना खाने में परहेज करना भूल जाते हैं । इस तरह के व्यंजनों का अधिक सेवन पाचन क्रिया के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है।



होली आने वाली है। इस मौके पर आप तरह-तरह के लजीज पकवान बनाना और खिलाना चाहती हैं लेकिन परिवार के सदस्यों व मेहमानों की सेहत का भी ध्यान रखना चाहती हैं तो ऐसे व्यंजन बनाएं कम तेल मसालों से तैयार किया गया हो। साथ ही स्वाद में भी कोई कमी न हो।  अगर आप चाहते हैं कि इस होली पर आपके मेहमान स्वाद के साथ सेहत का भी आनंद लें, तो इस बार कम तेल वाले हेल्दी व्यंजनों को अपने मेनू में शामिल करें। आइए जानते हैं होली के लिए कम तेल में कौन से व्यंजन बनाए जा सकते हैं और इनकी विधि क्या है।

Holi 2025 Kitchen Tips Know About Low-Oil Dishes to Keep Guests Healthy Recipe Full Details
मखाना - फोटो : instagram

रोस्टेड मखाना चाट

  • मखाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। होली के मौके पर मखाने से बने स्नैक को शामिल करें।
  • मखाने को घी में तलने के बजाय भूनकर तैयार करें।
  • इसमें चाट मसाला और नमक मिलाकर खा सकते हैं।
  • मखाना चाट बनाने के लिए टमाटर, खीरा, हरी मिर्च, धनिया को बारीक काटें और नींबू का रस समेत हेल्दी चाट बनाएं।
Holi 2025 Kitchen Tips Know About Low-Oil Dishes to Keep Guests Healthy Recipe Full Details
ढोकला - फोटो : instagram

स्टीम्ड ढोकला

  • बेसन से बना ढोकला हेल्दी और कम तेल वाला स्नैक है। 
  • इसे तलने के बजाए स्टीम करें और ऊपर से तड़का लगाएं। 
  • हरी चटनी के साथ परोसें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Holi 2025 Kitchen Tips Know About Low-Oil Dishes to Keep Guests Healthy Recipe Full Details
पनीर टिक्का - फोटो : Instagram

पनीर टिक्का

  • पनीर को तले नहीं, बल्कि मसालों में मैरीनेट करके ग्रिल्ड या एयर-फ्राइड पनीर टिक्का बनाएं।
  • इसे शिमला मिर्च, प्याज और टमाटर के साथ परोसें।
विज्ञापन
Holi 2025 Kitchen Tips Know About Low-Oil Dishes to Keep Guests Healthy Recipe Full Details
गुझिया - फोटो : Adobe stock

ओट्स और सूजी के गुझिया

  • होली का पर्व बिना गुझिया के अधूरा है। लेकिन आप हेल्दी गुझिया बनाकर मेहमानों की सेहत का ध्यान रख सकते हैं।
  •  पारंपरिक गुझिया मैदे और घी में तली जाती है, लेकिन आप इसे ओट्स और सूजी से बना सकते हैं।  
  • डीप फ्राई करने के बजाय एयर फ्रायर या बेक करके तैयार कर सकते हैं।
  • स्टफिंग के लिए गुड़, ड्राई फ्रूट्स और नारियल का उपयोग कर सकते हैं।  

Holi 2025: शादी के बाद पार्टनर की पहली होली को ऐसे बनाएं यादगार, ये आइडिया आएंगे आपके काम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed