फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi 2025: होली के नाश्ते में मेहमानों को परोसें पोहे से बनी नमकीन, पहले से बनाकर करें तैयार

Mon, 24 Feb 2025 01:27 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 24 Feb 2025 01:27 PM IST
सार

यदि आप होली का नाश्ता पहले से तैयार करके रखना चाहते हैं तो हम आपको पोहे से बनने वाली एक नमकीन के बारे में बताने जा रहे हैं। ये नमकीन खाने में भी स्वादिष्ट लगती है।

विज्ञापन
Holi 2025 snacks Ideas for Guest How to Make Namkeen From Poha Recipe in Hindi
होली के नाश्ते में मेहमानों को परोसें पोहे से बनी नमकीन - फोटो : instagram

Holi 2025: होली का त्योहार न सिर्फ एकता का प्रतीक है, बल्कि इस त्योहार में खाने-पीने की भी धूम दिखाई देती है। दरअसल, रंगों के इस त्योहार के दिन सुबह के समय लोग एक-दूसरे के साथ रंग खेलते हैं और फिर शाम के वक्त होली की बधाई देने एक-दूसरे के घर जाते हैं। ऐसे में हर घर में मेहमानों के स्वागत के लिए तमाम पकवान बनाए जाते हैं।



होली के दिनों में काम काफी ज्यादा हो जाता है, ऐसे में कुछ पकवान ऐसे हैं, जिन्हें आप पहले से तैयार कर सकती हैं। यहां हम आपको एक ऐसी नमकीन की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जो आप आसान विधि से तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने में आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं लगेगी। हम बात कर रहे हैं पोहे से नमकीन बनाने की, जिसकी रेसिपी काफी आसान है। 

Holi 2025 snacks Ideas for Guest How to Make Namkeen From Poha Recipe in Hindi
पोहे की नमकीन बनाने की सामग्री - फोटो : instagram
पोहे की नमकीन बनाने की सामग्री
 
  • 2 कप पतला पोहा  
  • ½ कप मूंगफली  
  • ¼ कप मिक्स ड्राई फ्रूट्स (काजू, बादाम, किशमिश - वैकल्पिक)
  • 2 टेबलस्पून तेल  
  • 1 टीस्पून राई
  • 10-12 करी पत्ता
  • 1 टीस्पून हल्दी पाउडर
  • 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर 
  • ½ टीस्पून काला नमक  
  • ½ टीस्पून आमचूर पाउडर  
  • स्वादानुसार नमक 
  • 1 टेबलस्पून पिसी हुई चीनी
Holi 2025 snacks Ideas for Guest How to Make Namkeen From Poha Recipe in Hindi
पोहे की नमकीन बनाने की विधि - फोटो : instagram

विधि

पोहे की इस नमकीन को बनाना काफी आसान है। इसे तैयार करने के लिए आपको सबसे पहले एक कढ़ाई में पोहा हल्का सा ड्राय रोस्ट करें ताकि वह कुरकुरा हो जाए। इसे रोस्ट करते समय लगातार चलाते रहें, वरना ये तुरंत जल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Holi 2025 snacks Ideas for Guest How to Make Namkeen From Poha Recipe in Hindi
पोहे की नमकीन बनाने की विधि - फोटो : instagram

जब से सुनहरा हो जाए इसे निकालकर एक प्लेट में रख लें। पोहा निकालने के बाद उसी कढ़ाई में तेल गरम करें और उसमें राई, करी पत्ते और मूंगफली डालकर भून लें। इसके बाद अब बारी आती है मेवा भूनने की। इसे भूनने के लिए कढ़ाई में ड्राई फ्रूट्स डालें और हल्का सुनहरा होने तक भूनें।

विज्ञापन
Holi 2025 snacks Ideas for Guest How to Make Namkeen From Poha Recipe in Hindi
पोहे की नमकीन बनाने की विधि - फोटो : instagram

अब एक कटोरी में हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, काला नमक, चाट मसाला और पिसी चीनी डालकर अच्छे से मिला लें। इसे मिक्स करने के बाद अब एक बड़ी कढ़ाई लें और इसमें भुना हुआ पोहा के साथ मसाले डाल लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed