Mahashivratri 2025: महाकाल के भक्तों के लिए महाशिवरात्रि का दिन बेहद खास होता है। ये त्योहर फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है। इस दिन शिव भक्त उपवास रखते हैं, रात्रि जागरण करते हैं और भगवान शिव का अभिषेक कर उनकी कृपा प्राप्त करते हैं।
{"_id":"67b178b9561216744c025eab","slug":"mahashivratri-2025-simple-recipe-of-falahari-namkeen-in-hindi-2025-02-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mahashivratri 2025: इस महाशिवरात्रि पर तैयार करें स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, आसान है इसे बनाने का तरीका","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Mahashivratri 2025: इस महाशिवरात्रि पर तैयार करें स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, आसान है इसे बनाने का तरीका
Sun, 23 Feb 2025 12:51 PM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Sun, 23 Feb 2025 12:51 PM IST
सार
यदि आप महाशिवरात्रि के व्रत के लिए कुछ स्वादिष्ट पकवान पहले से तैयार करके रखना चाहती हैं तो फलाहारी नमकीन एक बेहतर विकल्प है।
विज्ञापन
इस महाशिवरात्रि पर तैयार करें स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फलाहारी नमकीन बनाने का सामान
- फोटो : Freepik
फलाहारी नमकीन बनाने का सामान
- आलू – 2 बड़े (पतले लच्छे के रूप में कटे हुए)
- काजू – 10-12 (तले हुए)
- बादाम – 10-12 (तले हुए)
- मूंगफली – 1/2 कप (भुनी हुई)
- मखाने – 1 कप (ड्राई रोस्ट किए हुए)
- किशमिश– 2 बड़े चम्मच
- करी पत्ता – 8-10 पत्ते (तले हुए)
- तिल – 1 बड़ा चम्मच
- सेंधा नमक – स्वादानुसार
- काली मिर्च पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
- हींग – 1 चुटकी
- घी या मूंगफली का तेल– तलने के लिए
फलाहारी नमकीन बनाने का तरीका
- फोटो : instagram
फलाहारी नमकीन बनाने का तरीका
- महाशिवरात्रि के लिए फलाहारी नमकीन बनाना काफी आसान है।
- इसके लिए आपको सबसे पहले आलू को धोकर लच्छेदार कर लेना है।
- इसके लिए आप कद्दूकस का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- अब इन लच्छों को 10-15 मिनट के लिए पानी में भिगोकर रखें, जिससे स्टार्च निकल जाए।
- 15 मिनट के बाद इन लच्छों को निकाल कर एक सूती कपड़े पर रखकर सुखा लें।
- जब ये पूरी तरह से सूख जाएं तो इन्हें धीमी आंच पर गरम तेल में डालकर कुरकुरा होने तक तल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
फलाहारी नमकीन बनाने का तरीका
- फोटो : instagram
- सुनहरा होने के बाद आलू के लच्छों को निकालकर टिशू पेपर पर रखें, ताकि इसका अतिरिक्त तेल निकल जाए।
- अब बारी आती है ड्राईफ्रूट्स को तैयार करने की।
- इसके लिए एक-एक करके काजू, बादाम, मूंगफली और मखानों को धीमी आंच पर तल लें ताकि वे क्रिस्पी हो जाएं।
विज्ञापन
फलाहारी नमकीन बनाने का तरीका
- फोटो : instagram
- अब किशमिश को हल्का भून लें ताकि वह फूल जाए।
- इसके बाद धोकर रखे गए करी पत्तों को भी तलकर अलग रख लें।