हम सभी जानते हैं कि होली रंगों का त्योहार है। इस दिन घर पर कई तरह के पकवान बनते हैं। बहुत से घरों में पुआ-पुड़ी खाने रिवाज होता है। ऐसे में आप अपने घर पर बच्चों के लिए रंगीन पुड़ी बना सकते हैं। अक्सर लोगों को लगता है कि रंगीन पुड़ी बनाना बहुत कठिन होगा, मगर इसे बनना बहुत सरल है।
{"_id":"69a3e97f3acd0888e105650b","slug":"holi-2026-special-healthy-spinach-and-beetroot-puri-recipe-for-kids-colorful-lunch-2026-03-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Holi 2026: होली के मौके पर बनाएं रंगीन पूड़ियां, बच्चों को पसंद आएगा ये 'कलरफुल लंच'","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Holi 2026: होली के मौके पर बनाएं रंगीन पूड़ियां, बच्चों को पसंद आएगा ये 'कलरफुल लंच'
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Sun, 01 Mar 2026 12:53 PM IST
सार
Healthy Spinach Puri Recipe: होली के त्योहार पर अगर घर में रंगीन पुड़िया बन जाए तो उस दिन को और भी खास बना सकती है। इसलिए आइए इस लेख में रंगीन पुड़िया बनाने के आसान रेसिपी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
रंगीन पुड़िया
- फोटो : Instagram
Trending Videos
ऐसे बनाए हरे रंग की पुड़ी
- फोटो : Instagram
कैसे तैयार करें पालक की 'ग्रीन पूड़ी'?
- सबसे पहले ताजी पालक को धोकर हल्का उबाल लें और फिर इसे मिक्सी में पीसकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें।
- गेहूं के आटे में यह पालक पेस्ट, थोड़ा सा अजवाइन, नमक और एक चम्मच तेल डालकर सख्त आटा गूंथ लें। अब इसे सामान्य पूड़ी के जैसे तल लें।
- पालक की ये पूड़ियां न सिर्फ दिखने में आकर्षक लगती हैं, बल्कि यह बच्चों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती हैं।
ये भी पढ़ें- Sugar Free Gujiya Recipe: बिना चीनी की गुजिया में भी मिलेगा स्वाद, इस विधि से बनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसे बनाए लाल रंग की पुड़ी
- फोटो : Instagram
चुकंदर की 'रेड पूड़ी' बनाने का तरीका
ये भी पढ़ें- Easy Recipe Of Sweets: 5 सबसे सरल मिठाई, जिन्हें होली पर बनाया जा सकता है
- चुकंदर को छीलकर कद्दूकस करें या छोटे टुकड़ों में काटकर थोड़े से पानी के साथ पीस लें और फिर इसे छानकर रस निकाल लें।
- इस गुलाबी रस का उपयोग आटा गूंथने के लिए करें, इसमें थोड़ी सी कलौंजी मिलाने से स्वाद और भी बढ़ जाता है।
- चुकंदर में मौजूद 'बीटालेन' बच्चों के खून की कमी को दूर करने और एनर्जी लेवल को बनाए रखने में सहायक होता है।
ये भी पढ़ें- Easy Recipe Of Sweets: 5 सबसे सरल मिठाई, जिन्हें होली पर बनाया जा सकता है
होली 2026
- फोटो : Adobe Stock
बच्चों के लिए क्यों है यह 'कलरफुल लंच' खास?
- होली के दिन बच्चे रंगों से खेलने में इतने व्यस्त होते हैं कि वे खाना भूल जाते हैं, ऐसे में ये रंगीन पूड़ियां उन्हें खाने की ओर आकर्षित करती हैं।
- आर्टिफिशियल रंगों के बजाय नेचुरल रंगों का भोजन में उपयोग करना एलर्जी और पेट की समस्याओं से बचाता है।
- इन पूड़ियों को आप दही, पनीर की सब्जी या आम के अचार के साथ परोस सकते हैं।
विज्ञापन
होली 2026
- फोटो : Adobe Stock
सेहत और स्वाद का सही तालमेल
पालक और चुकंदर की ये पूड़ियां बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी खूब पसंद आएंगी। त्योहार की भागदौड़ में यह एक झटपट बनने वाला और पौष्टिक विकल्प है जो सबको ताजगी का अहसास कराएगा। इस बार रंगों से केवल बाहर ही नहीं, बल्कि अपनी थाली में भी खुशियां बिखेरें और स्वस्थ होली का मनाएं।
पालक और चुकंदर की ये पूड़ियां बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी खूब पसंद आएंगी। त्योहार की भागदौड़ में यह एक झटपट बनने वाला और पौष्टिक विकल्प है जो सबको ताजगी का अहसास कराएगा। इस बार रंगों से केवल बाहर ही नहीं, बल्कि अपनी थाली में भी खुशियां बिखेरें और स्वस्थ होली का मनाएं।