{"_id":"67bd66e4157297c886046017","slug":"how-to-make-fasting-potato-chips-vrat-ke-aloo-chips-kaise-banaen-recipe-in-hindi-2025-02-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Potato Chips Recipe: आलू के चिप्स बनाने की इंस्टेंट विधि, महाशिवरात्रि के व्रत में कर सकते हैं इसका सेवन","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Potato Chips Recipe: आलू के चिप्स बनाने की इंस्टेंट विधि, महाशिवरात्रि के व्रत में कर सकते हैं इसका सेवन
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Tue, 25 Feb 2025 12:51 PM IST
सार
यदि आप महाशिवरात्रि के व्रत के लिए आलू के चिप्स बनाना चाह रहे हैं तो यहां हम आपको इसकी आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
आलू के चिप्स बनाने की इंस्टेंट विधि
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Potato Chips Recipe: शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जिसे आलू के चिप्स खाना पसंद नहीं होगा। इसी वजह से बाजार में अब तो कई फ्लेवर के आलू के चिप्स बने बनाए मिलते हैं। लेकिन बाजार में मिलने वाले आलू के चिप्स को सेवन व्रत के दौरान नहीं किया जा सकता। ऐसे में आप चाहें तो घर पर ही फलाहारी आलू के चिप्स तैयार कर सकते हैं।
खासतौर पर अब जब महाशिवरात्रि का त्योहार आ ही गया है तो आपके पास पारंपरिक चिप्स बनाने का समय भी नहीं बचा है। इसी के चलते हम आपको इंस्टेंट आलू के चिप्स बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। इसे 15 मिनट में तैयार किया जा सकता है। इस चिप्स को तैयार करने में न तो आपको ज्यादा समय लगेगा और न ही आपके ज्यादा पैसे खर्च होंगे। तो चलिए आपको बताते हैं इंस्टेंट फलाहारी चिप्स बनाने का तरीका।
2 of 6
इंस्टेंट आलू के फलाहारी चिप्स बनाने का सामान
- फोटो : instagram
इंस्टेंट आलू के फलाहारी चिप्स बनाने का सामान
2 बड़े आलू
सेंधा नमक
काली मिर्च पाउडर
देसी घी या मूंगफली का तेल (तलने के लिए)
3 of 6
बनाने की विधि
- फोटो : instagram
बनाने की विधि
आलू के टिप्स को बनाना काफी आसान है। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले आलू की स्लाइस तैयार करनी चाहिए। इसके लिए सबसे पहले आलुओं को अच्छे से धोकर छील लें। आलुओं को धोकर स्लाइसर की मदद से पतली-पतली चिप्स काट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
बनाने की विधि
- फोटो : instagram
अब इन कटे हुए आलू को ठंडे पानी में थोड़ी देर के लिए भिगोकर रखें। जब स्टार्च निकल जाए तो फिर इसे छलनी में डालकर पानी निकाल दें। इसे एक से दो बार अच्छी तरह से धो लें और कपड़े से सुखा लें।
जब ये पूरी तरह से सूख जाएं तो एक कढ़ाही में मूंगफली का तेल या देसी घी गर्म करें। जब तेल मध्यम गर्म हो जाए, तो उसमें आलू की स्लाइस डालें। धीमी आंच पर हल्का सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।