फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahashivratri 2025: महादेव को लगाएं घर पर बनी ठंडाई का भोग, ये है इसकी आसान रेसिपी

Tue, 25 Feb 2025 05:37 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 25 Feb 2025 05:37 PM IST
सार

महाशिवरात्रि के पावन मौके पर घर पर शुद्ध और स्वादिष्ट ठंडाई बनाकर भगवान शिव को भोग लगाएं। यहां ठंडाई बनाने के लिए जरूरी सामग्री की सूची दी जा रही है। साथ ही ठंडाई बनाने की आसान विधि बताई जा रही है।

विज्ञापन
Mahashivratri 2025 How to Make Thandai Kaise Banate Hain Recipe in Hindi
ठंडाई - फोटो : instagram

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि का पावन पर्व 26 फरवरी को मनाया जा रहा है। महाशिवरात्रि के मौके पर भगवान भोलेनाथ के पकवान और व्यंजनों का भोग अर्पित किया जाता है। भगवान शिव को ठंडाई बहुत प्रिय है, महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ को ठंडाई को भोग लगाना शुभ माना जाता है। ठंडाई पारंपरिक पेय है, जो स्वास्थ्यवर्धक होने के साथ ही ठंडक देती है। महाशिवरात्रि के पावन मौके पर घर पर शुद्ध और स्वादिष्ट ठंडाई बनाकर भगवान शिव को भोग लगाएं। यहां ठंडाई बनाने के लिए जरूरी सामग्री की सूची दी जा रही है। साथ ही ठंडाई बनाने की आसान विधि बताई जा रही है।

Mahashivratri 2025 How to Make Thandai Kaise Banate Hain Recipe in Hindi
दूध - फोटो : Istock

ठंडाई बनाने के लिए सामग्री

  • दो बड़े चम्मच बादाम
  • एक बड़ा चम्मच सौंफ
  • 8-10 काली मिर्च
  • 4-5 इलायची
  • 10-12 काजू
  • 8-10 पिस्ता
  • 1 बड़ा चम्मच गुलाब की पंखुड़ियां
  • 4 कप दूध
  • 2 बड़े चम्मच गुलाब जल
  • 3 बड़े चम्मच गुड़ या चीनी
  • आधा छोटा चम्मच केसर 
  • आधा छोटा चम्मच जायफल पाउडर
Mahashivratri 2025 How to Make Thandai Kaise Banate Hain Recipe in Hindi
ठंडाई के मसालों को पीसें - फोटो : istock

ठंडाई बनाने की विधि

स्टेप 1- सभी मसालों जैसे बादाम, खसखस, सौंफ, काली मिर्च, इलायची, कद्दू के बीच, काजू, पिस्ता और गुलाब की पंखुड़ियों को 4-5 घंटे या रातभर पानी में भिगो दें।

स्टेप 2- भीगी हुई सामग्री को थोड़ा दूध या पानी मिलाकर मिक्सी में बारीक पीस लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahashivratri 2025 How to Make Thandai Kaise Banate Hain Recipe in Hindi
दूध गर्म करें - फोटो : Istock

स्टेप 3- अब लगभग 4 कप दूध को गरम करें और इसमें गुड़ या चीनी डालकर अच्छी तरह घोल लें।

स्टेप 4- ठंडा होने पर पीसी हुई ठंडाई पेस्ट को दूध में डालें और अच्छी तरह मिलाएं।

स्टेप 5- इसमें गुलाब जल, जायफल पाउडर और केसर डालें।

विज्ञापन
Mahashivratri 2025 How to Make Thandai Kaise Banate Hain Recipe in Hindi
ठंडाई - फोटो : istock

स्टेप 6-  ठंडाई को छलनी से छान लें ताकि कोई मोटे टुकड़े न रहें।

स्टेप 7- इसे कम से कम 1-2 घंटे फ्रिज में ठंडा करें।

तैयार ठंडाई को गिलास में डालें और बारीक कटे पिस्ता-बादाम और गुलाब की पंखुड़ियों से सजाकर परोसें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed