महाशिवरात्रि इस साल 26 फरवरी को है। माना जाता है कि इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती का विवाह हुआ था और इस दिन जो भी महादेव की उपासना करता है, उसे दोगुना फल प्राप्त होता है। इस दिन श्रद्धालु व्रत रखते हैं, मंदिर जाकर भगवान शिव को फल-फूल अर्पित करते हैं और शिवलिंग पर दूध व जल अर्पित करते हैं। इस दिन कई महादेव के अभिषेक का विशेष महत्व होता है। कई लोग जल से या दूध से शिव जी का अभिषेक करते हैं। यही नहीं, कई महिलाएं पंचामृत से भी भगवान शिव का अभिषेक करती हैं।
{"_id":"67bc1f1c40154b6ad70c13aa","slug":"mahashivratri-2025-know-the-correct-way-to-making-panchamrit-for-lord-shiva-the-tips-and-other-details-disprj-2025-02-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mahashivratri 2025: इस महाशिवरात्रि पर पंचामृत से करें भोलेनाथ का अभिषेक, जान लें इसे बनाने की सही विधि","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Mahashivratri 2025: इस महाशिवरात्रि पर पंचामृत से करें भोलेनाथ का अभिषेक, जान लें इसे बनाने की सही विधि
Wed, 26 Feb 2025 09:21 AM IST
दीक्षा पाठक
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Wed, 26 Feb 2025 09:21 AM IST
सार
Panchamrit Recipe for Mahashivratri: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान शिव की पूजा में पंचामृत का विशेष स्थान होता है। यह पांच शुभ सामग्रियों – दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल से मिलकर बनता है। इसे भगवान शिव को अर्पित करने के बाद प्रसाद के रूप में वितरित किया जाता है। आइए जानते हैं पंचामृत बनाने की आसान और पारंपरिक विधि।
विज्ञापन
महादेव का करें पंचामृत से अभिषेक
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महादेव का करें पंचामृत से अभिषेक
- फोटो : इंस्टाग्राम
पंचामृत बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
ऑप्शनल सामग्री: तुलसी के पत्ते, मिश्री या केसर स्वाद और पवित्रता बढ़ाने के लिए मिलाए जा सकते हैं।
- दूध – 1 कप (शुद्ध गाय का दूध)
- दही – 1/2 कप (ताजा और बिना खट्टा)
- घी – 1 बड़ा चम्मच (गाय का शुद्ध घी)
- शहद – 1 बड़ा चम्मच (शुद्ध शहद)
- गंगाजल या साफ जल – 1/2 कप
ऑप्शनल सामग्री: तुलसी के पत्ते, मिश्री या केसर स्वाद और पवित्रता बढ़ाने के लिए मिलाए जा सकते हैं।
महादेव का करें पंचामृत से अभिषेक
- फोटो : इंस्टाग्राम
पंचामृत बनाने की विधि
- एक कांच या चांदी के बर्तन में दूध लें।
- उसमें दही डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- अब इसमें शुद्ध घी और शहद डालें और हल्के हाथ से मिलाएं।
- गंगाजल या साफ जल मिलाकर पंचामृत तैयार करें।
- इसे भगवान शिव को अर्पित करें और फिर प्रसाद के रूप में ग्रहण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
महादेव का करें पंचामृत से अभिषेक
- फोटो : इंस्टाग्राम
पंचामृत से जुड़े नियम व सावधानियां
- पंचामृत हमेशा शुद्ध बर्तन में बनाएं और इसे हाथ से न मिलाएं, बल्कि चम्मच का उपयोग करें।
- भगवान को अर्पित करने के बाद ही इसे प्रसाद के रूप में ग्रहण करें।
- पंचामृत ताजा बनाएं और ज्यादा देर तक संग्रह न करें, क्योंकि इसमें दूध और दही होते हैं।
- इसमें नमक या कोई अन्य मसाला न मिलाएं, यह पूरी तरह से प्राकृतिक और मीठा होना चाहिए।
विज्ञापन
महादेव का करें पंचामृत से अभिषेक
- फोटो : इंस्टाग्राम
पंचामृत पीने के क्या है लाभ?
- यह शरीर को ऊर्जा और शीतलता प्रदान करता है।
- पाचन तंत्र को मजबूत करता है और शरीर में पोषण बढ़ाता है।
- इसे पीने से मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है।
- धार्मिक मान्यता के अनुसार, पंचामृत सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।