महाशिवरात्रि हिंदू धर्म में भगवान शिव की आराधना का एक प्रमुख पर्व है, जो फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भक्तगण उपवास रखते हैं, शिवलिंग का अभिषेक करते हैं और रात्रि जागरण के माध्यम से भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हैं। इस दिन महिलाएं और कुंवारी कन्याएं उपवास रखती हैं। कई लोग तो महाशिवरात्रि के दिन कुछ भी नहीं खाते हैं। वहीं, कुछ लोग फलाहार कर के भी अपने उपवास को पूरा करते हैं।
Mahashivratri 2025: इस महाशिवरात्रि कुट्टू के आटे से बनाएं ये चटपटे व्यंजन, घरवाले तारीफ करते नहीं थकेंगे
Kuttu Recipes For Mahashivratri: तो आज की इस खबर में आपको कुट्टू के आटे से बने टेस्टी रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं। इसे फॉलो कर के आप व्रत वाले दिन भी मजेदार फलाहार कर सकते हैं। इससे आपका पोट ही नहीं बल्कि मन भी पूरी तरह से खुश हो जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1. कुट्टू के आटे की पूरी
सामग्री:
- 1 कप कुट्टू का आटा
- 2 उबले आलू (कद्दूकस किए हुए)
- सेंधा नमक स्वादानुसार
- आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
- आधा छोटा चम्मच हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
- 1 बड़ा चम्मच धनिया पत्ती
- तलने के लिए घी या तेल
विधि:
कुट्टू के आटे में कद्दूकस किए हुए आलू, सेंधा नमक, काली मिर्च, हरी मिर्च और धनिया पत्ती डालें। थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें। छोटी लोई बनाकर बेलें और गरम तेल में कुरकुरी पूरी तल लें। आलू की सब्जी या दही के साथ परोसें।
2. कुट्टू के आटे का चीला
सामग्री:
- 1 कप कुट्टू का आटा
- आधा कप दही
- आधा कप पानी
- सेंधा नमक स्वादानुसार
- आधा छोटा चम्मच काली मिर्च
- 1 छोटा चम्मच अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
- 1 छोटा चम्मच हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
- घी या तेल (सेंकने के लिए)
विधि:
कुट्टू का आटा, दही और पानी मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार करें। इसमें सेंधा नमक, काली मिर्च, अदरक और हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह मिलाएं। तवा गरम करें, थोड़ा घी डालें और घोल डालकर गोल चीला बनाएं। धीमी आंच पर दोनों तरफ से सेंकें और गरमा-गरम परोसें।
सामग्री:
- 1 कप कुट्टू का आटा
- आधा कप मूंग दाल (अगर व्रत न हो)
- 1 आलू (कटा हुआ)
- 1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
- आधा छोटा चम्मच जीरा
- सेंधा नमक स्वादानुसार
- 2 कप पानी
- 1 बड़ा चम्मच घी
कुट्टू के आटे को सूखा भून लें। घी गरम करें, उसमें जीरा डालें, फिर आलू और हरी मिर्च डालकर हल्का भूनें। इसमें भुना हुआ कुट्टू का आटा डालें और 2 कप पानी डालकर पकाएं। 5-7 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें। गर्मागर्म खिचड़ी दही के साथ परोसें।
सामग्री:
- 1 कप कुट्टू का आटा
- आधा कप घी
- आधा कप चीनी या गुड़
- 2 कप पानी
- आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर
- 1 बड़ा चम्मच काजू-बादाम (कटे हुए)
कढ़ाई में घी गरम करें और उसमें कुट्टू का आटा डालकर सुनहरा होने तक भूनें। पानी और चीनी (या गुड़) डालकर लगातार चलाते रहें। हलवा गाढ़ा होने तक पकाएं, फिर इलायची पाउडर और ड्राई फ्रूट्स डालें। गरम-गरम हलवा परोसें।