Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जो भगवान शंकर को समर्पित होता है। ये त्योहार पर्व फाल्गुन मास की कृष्ण चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस साल ये तिथि 26 फरवरी को पड़ रही है, ऐसे में महाशिवरात्रि का त्योहार 26 फरवरी को ही मनाया जाएगा। महाशिवरात्रि के दिन भोलेनाथ के भक्तजन रात्रि जागरण करते हैं। शिव पूजन, व्रत और जलाभिषेक कर भोलेनाथ को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं।
{"_id":"67b6d6aab8f507ffe50c6dcf","slug":"mahashivratri-2025-singhare-atte-ki-barfi-recipe-in-hindi-how-to-make-singhare-ke-atte-ki-barfi-for-shivratri-2025-02-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर अवश्य बनाई जाती है ये खास बर्फी, इसके भोग से भोलेनाथ भी होते हैं खुश","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर अवश्य बनाई जाती है ये खास बर्फी, इसके भोग से भोलेनाथ भी होते हैं खुश
Wed, 26 Feb 2025 06:21 AM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Wed, 26 Feb 2025 06:21 AM IST
सार
इस महाशिवरात्रि आप भोलेनाथ को सिंघाड़े की बर्फी का भोग लगा सकते हैं। इसे बनाना काफी आसान है।
विज्ञापन
महाशिवरात्रि के लिए सिंघाड़े के आटे की बर्फी कैसे तैयार करें?
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंघाड़े के आटे की बर्फी बनाने की सामग्री
- फोटो : instagram
सिंघाड़े के आटे की बर्फी बनाने की सामग्री
- सिंघाड़े का आटा – 1 कप
- घी – 3 बड़े चम्मच
- चीनी – ½ कप
- पानी – ½ कप
- इलायची पाउडर – ½ चम्मच
- कद्दूकस किया नारियल – 2 बड़े चम्मच
- कटी हुई मेवे (बादाम, काजू, पिस्ता) – 2 बड़े चम्मच
बनाने की विधि
- फोटो : instagram
बनाने की विधि
- सिंघाड़े की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में घी गरम करें और उसमें सिंघाड़े के आटे को डालकर सही से भूनें।
- इसे आपको 5-7 मिनट तक सही से भूनना है।
- जब इसमें से खुशबू आने लगे तो गैस को बंद कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
बनाने की विधि
- फोटो : instagram
- अब इसे थोड़ा ठंडा होने दें और तब तक दूसरी कड़ाही में चीनी में ½ कप पानी डालकर धीमी आंच पर पकाएं।
- जब ये चाशनी एक तार की होकर गाढ़ी हो जाए तो इसकी गैस भी बंद कर दें।
विज्ञापन
बनाने की विधि
- फोटो : instagram
- अब इस चाशनी में इलायची पाउडर, नारियल और कटे हुए मेवे मिलाएं और 1-2 मिनट तक लगातार चलाते रहें।
- आखिर में इस मिश्रण को घी लगी प्लेट या ट्रे में डालें और समान रूप से फैला दें।