चाट खाना किसे पसंद नहीं होता। लड़कियों से लेकर लड़के और बड़े-बूढ़े भी चाट के ठेले पर खड़े मिल जाते हैं। ये सारे यहां पर गोलगप्पे से लेकर चाट तक का लजीज स्वाद लेने आते हैं। लेकिन अगर कोरोना के डर से आप अब भी अपने पसंदीदा चाट से दूर हैं तो इसको बनाने की आसान रेसिपी आज हम लेकर आए हैं। इसे बनाना जितना आसान है, खाने के मामले में ये उतनी ही स्वादिष्ट और लाजवाब है। तो चलिए जानें इसे बनाने की रेसिपी।
बाहर की चाट को कर देगी फेल घर पर बनी ये 'टमाटर की चाट', बनाने की विधि है बेहद आसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चाट आलू की भी होती है और मटर की भी लेकिन आज हम आपको टमाटर चाट का जायका बताएंगे। बनारस की मशहूर इस चाट को आप यहां के हर घाट के पास आसानी से पा जाएंगे। तो चलिए जानें इसे बनाने में लगने वाली सामग्री और रेसिपी के बारे में।
- चार कटे हुए टमाटर
- -1/2 कप उबला हुआ सफेद मटर
- -एक उबला हुआ आलू, एक कटी हुई प्याज
- -एक चम्मच बारीक कटा हुआ अदरक
- -तीन से चार बारीक कटी हुई हरी मिर्च
- -बारीक कटा हुआ हरा धनिया
- -एक चम्मच नींबू का रस
- -एक चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
- -1/2 चम्मच काला नमक, एक चम्मच जीरा पाउडर
- -1/2 चम्मच गरम मसाला
- -एक चम्मच स्वादानुसार इमली की चटनी
- -1/2चम्मच (स्वादानुसार) धनिया चटनी
- -नमक स्वादानुसार
- -तीन या चार चम्मच तेल या देसी घी
कड़ाही में तीन बड़े चम्मच तेल डालकर गर्म करें। इसमे अदरक, हरी मिर्च और प्याज डालकर प्याज के गुलाबी होने तक भुनें, अब इसमे टमाटर और 1/2 छोटा चम्मच नमक मिलाकर पांच मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। फिर गरम मसाला, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर डालकर इसे चलाते हुए दो से तीन मिनट तक मध्यम आंच पर भुनें।
अब आलू मिलाएंगे और दो मिनट तक भुनें, इसके बाद इसमें उबला मटर, आधा कप पानी मिलाएंगे और इसे धीमी आंच पर दो मिनट तक पकाएं।इसके बाद इसमें हरी चटनी, खट्टी मीठी चटनी, हरा धनिया और स्वादानुसार काला नमक डालकर मिलाएंगे और फिर गैस बंद कर दें। अब तैयार सामग्री को कुल्हड़ में या प्लेट में डालें फिर उसके ऊपर बारीक कटा हुआ प्याज, मिर्च और हरा धनिया डालकर गरमागरम परोसें।