फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेस्टोरेंट जैसा अनानास पनीर टिक्का बनाइए घर पर, इसकी रेसिपी है बेहद आसान

Tue, 14 Jul 2020 09:06 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 14 Jul 2020 09:06 AM IST
विज्ञापन
make restaurant style ananas paneer tikka at home with this easy recipe
paneer - फोटो : Pixabay

बाहर का पनीर टिक्का खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है। लेकिन घर पर बनाने में वो बात नहीं आती। ऐसे में अगर आप भी चाहती हैं कि बाजार जैसा पनीर टिक्का ट्राई करें तो ये रेसिपी आपके काम की है। अनानास पनीर टिक्का की रेसिपी झटपट बिना किसी अतिरिक्त मेहनत के बनाई जा सकती है। तो चलिए जानें इसे बनाने की रेसिपी। सबसे खास बात कि इसे मेहमानों के सामने बड़ी आसानी से सर्व किया जा सकता है।


 
make restaurant style ananas paneer tikka at home with this easy recipe
अनानास - फोटो : PIXABAY
अनानास पनीर टिक्का की सामग्री

आधा किलो पनीर, 300 ग्राम दही, आथा चम्मच कटा हुआ अदरक, नमक स्वादानुसारस लाल शिमला मिर्च, हरी शिमला मिर्च, अनानास के चार से पांच टुकड़े, 50 ग्राम फ्रेश क्रीम, एक चम्मच पिसी काली मिर्च, दो चम्मच चीनी।


 
make restaurant style ananas paneer tikka at home with this easy recipe
बनाने की विधि

सबसे पहले पनीर को चौकोर बड़े टुकड़ों में काट लें। इसके बाद मैरिनेशन के लिए पेस्ट बनाने की तैयारी करें। साथ ही पनीर के अंदर स्टफिंग के लिए किनारे पनीर में छोटा सा छेद कर लें। इसके बाद अनानास के टुकड़ों को मिक्सी में डालकर पेस्ट बना लें। फिर इस पेस्ट को पनीर में भर लें।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
make restaurant style ananas paneer tikka at home with this easy recipe
दही

इस पेस्ट में दही को मिला लें। साथ ही अदरक, नमक, फ्रेश क्रीम और काली मिर्च भी डाल दें। इस मैरिनेशन को थोड़ी देर के लिए रख दें। इसके बाद इस पेस्ट में तीनों चीज को लपेट लें। लाल और हरी शिमला मिर्च को क्यूब्स में काट लें। एक बड़ी टूथपिक लेकर इसमें तीनों चीजों को लगा लें। 


 
विज्ञापन
make restaurant style ananas paneer tikka at home with this easy recipe
paneer - फोटो : instagram
अब ओवन या गैस पर रखने वाले तंदूर में रखकर पंद्रह से बीस मिनट तक अच्छे से पकाएं। फिर गर्मागर्म चिली या टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed