{"_id":"620b30e309b5ce4e960de7d9","slug":"make-samosa-with-different-style-recipe-of-taco-samosa","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज की रसोई: शाम के नाश्ते में तैयार करें टेको समोसा, बच्चे भी करेंगे पसंद","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
आज की रसोई: शाम के नाश्ते में तैयार करें टेको समोसा, बच्चे भी करेंगे पसंद
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Tue, 15 Feb 2022 10:39 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Tacos
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शाम के नाश्ते में कुछ चटपटा खाने का मन होता है तो टेको समोसा ट्राई करें। वैसे भी बच्चे शाम में कुछ ऐसा खाने की डिमांड कर देते हैं। जिससे उनका पेट भी भर जाए और स्वाद भी लाजवाब हो। ऐसे में आप समोसे की ये नई रेसिपी ट्राई कर सकती हैं। शाम की चाय के साथ भी ये स्नैक्स बिल्कुल परफेक्ट रहेगा और बच्चों के साथ बड़े भी इसका स्वाद पसंद करेंगे। तो चलिए जानें क्या है टेको समोसा बनाने की रेसिपी।
2 of 5
समोसे
- फोटो : Istock
टेको समोसा बनाने के लिए जरूरत होगी एक कप मैदा, सूजी एक चौथाई कप, उबले आलू तीन, हरी मटर उबली हुई, प्याज बारीक कटा हुआ, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, हल्दी, जीरा, टोमैटो केचप, अमचूर पाउडर, हरा धनिया, महीन सेव, तेल और नमक स्वादानुसार।
3 of 5
समोसा बनाने की रेसिपी
- फोटो : instagram/fusionfoods
टेको समोसा बनाने के लिए किसी बर्तन में मैदा छानकर रख लें। फिर इसमे सूजी, एक चुटकी नमक, और दो चम्मच तेल डालकर मिक्स कर लें। फिर हल्के गुनगुने पानी की मदद से इस आटे को गूंथ लें। थ्यान रहे कि आटा थोड़ा सख्त गुंथा हो। फिर इस आटे की लोईयां बराबर मा्त्रा में लें। अब इन लोईयों की पतली सी पूरियां बेलकर तैयार कर लें। इन पूरियों को कांटे की मदद से गोद लें। जिससे कि पकाते समय ये फूलें ना।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आलू
- फोटो : Istock
अब किसी कड़ाही में तेल गरम करें। तेल जब हल्का मीडियम गर्म हो जाए तो पूरियों को तलकर सुनहरा कर बाहर निकाल लें। इन सारी कुरकुरी पूरियों को निकालकर अलग रख लें।
विज्ञापन
5 of 5
potato
- फोटो : iStock
उबले आलू को छीलकर टुकड़े कर लें। कड़ाही में थोड़ा सा तेल डालकर गर्म करें। इसमे जीरा चटकाएं। फिर प्याज डालकर सुनहरा होने तक फ्राई करें। अब इसमे मैश किए हुए आलू और मटर को डाल दें। साथ में हल्दी, गरम मसाला और नमक डालें। फिर अमचूर पाउडर, केचप और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से चलाएं। अच्छे से इस मसाले को भून लें। फिर जब ये ठंडा हो जाए तो इन्हें टेको सेल में भरकर सर्व करें। सर्व करने से पहले इसके ऊपर केचप और बारीक सेव डाल दें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।