{"_id":"6209dbaa2951fd208546fe84","slug":"kids-special-recipe-to-make-palak-corn-bread-pizza","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज की रसोई: बच्चों के लिए बनाएं ब्रेड पालक कॉर्न पिज्जा, मिनटों में हो जाएगा तैयार","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
आज की रसोई: बच्चों के लिए बनाएं ब्रेड पालक कॉर्न पिज्जा, मिनटों में हो जाएगा तैयार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Mon, 14 Feb 2022 10:08 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
पालक
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बच्चों को रोजाना कुछ नया खाने को देना पड़ता है। जो टेस्टी होने के साथ ही हेल्दी भी हो। जिसे वो आसानी से खा लें। ऐसे में क्या बनाएं जैसी समस्या से परेशान रहती हैं तो इस बार पालक और कॉर्न से तैयार करें पिज्जा। वैसे भी बच्चे पालक खाने से कतराते हैं। ऐसे में पिज्जा संग पालक खिलाना आसान होगा। वहीं उन्हें स्वादिष्ट स्नैक्स भी मिल जाएगा। साथ ही ये नाश्ता बहुत ही कम समय में बनकर तैयार हो जाता है। तो चलिए जानें क्या है पालक कॉर्न ब्रेड पिज्जा की रेसिपी।
2 of 5
pizza base
- फोटो : istock
इस तरह के पिज्जा को बनाने के लिए जरूरत होगी धोया और साफ किया हुआ पालक, स्वीट कॉर्न, उबले और अच्छे से मैश किए हुए आलू, नमक, लाल मिर्च, अमचूर पाउडर, गरम मसाला, ब्रेड, मक्खन, टोमैटो सॉस, मोजरेला चीज, आर्गेनो, चिली फ्लेक्स।
3 of 5
Bread
पालक वाले पिज्जा बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन लें। इसमे पालक को काटकर डाल दें। साथ में स्वीट कॉर्न को भी डालकर पकाएं। इसमे थोड़ा सा पानी डाल दें। जिससे कि पालक और स्वीट कॉर्न आसानी से पक जाएं। इस पैन को किनार रख लें। पालक को पानी से निकालकर पेस्ट बना लें। अब उबले हुए आलू जिन्हें मैश कर रखा गया है। एक बर्तन में लेकर उसमे पालक का पेस्ट डालें। दोनों को मिला लें। साथ में अमचूर पाउडर, गरम मसाला, लाल मिर्च. स्वीट कॉर्न और नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
bread pizza
अब एक ब्रेड की स्लाइस लेकर उस पर इस पालक और आलू के तैयार मिश्रण को अच्छे तरीके से फैलाएं। फिर पैन को गैस पर गर्म करें और मक्खन डालें। ब्रेड की स्लाइस जिस पर मिश्रण को लगाया है। रखकर धीमी आंच पर सेंके। ध्यान रहे कि मक्खन इसमे पर्याप्त मात्रा में हो जिससे कि ब्रेड अच्छी तरह से पककर कुरकुरी हो जाए। अब ब्रेड को तवे पर से उतार लें।
विज्ञापन
5 of 5
tawa pizza
- फोटो : instagram
किसी प्लेट या फिर बोर्ड पर रखकर इसके ऊपर केचप डालें। साथ में चीज और ऑर्गेनो डालें। क्योंकि इसे बच्चों को परोसना है तो चिली फ्लेक्स बहुत थोड़ी सी मात्रा में डालें। गर्म पैन पर एक बार फिर इस ब्रेड को रखकर ढक दें। जिससे कि चीज मेल्ट हो जाए। एक से दो मिनट बाद ढक्कन हटाकर आंच से उतार लें। अब इस ब्रेड को मनचाहे आकारा में काटकर सर्व करें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।