{"_id":"62088a6fd30e570b474c1357","slug":"valentine-day-special-recipe-make-fruit-cake-to-impress-partner","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Valentine Day: पार्टनर के लिए तैयार करें स्पेशल फ्रूट केक, आसानी से होंगे इंप्रेस","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Valentine Day: पार्टनर के लिए तैयार करें स्पेशल फ्रूट केक, आसानी से होंगे इंप्रेस
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sun, 13 Feb 2022 10:10 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
cake
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वैलेंटाइन वीक में हर दिन स्पेशल होता है। रोज डे से लेकर हग डे या फिर किस डे। अपने पार्टनर को इंप्रेस करने के लिए कोई भी मौका खोजा जा सकता है। अगर आप पार्टनर को कुछ अच्छा खिलाकर प्रभावित करना चाहती हैं तो तैयार करें फ्रूट केक। बनाने में आसान और कम मेहनत में ये केक बनकर तैयार हो जाएगा। तो चलिए जानें क्या है इसे बनाने की स्पेशल रेसिपी।
2 of 5
cake
- फोटो : Pixabay
फ्रूट केक बनाने के लिए जरूरत होगी मैदा डेढ़ कप, चीना का बुरादा आधा कप, दूध तीन चौथाई कप, कंडेस्ड मिल्क आधा कप, मक्खन तीन चौथाई कप, टूटी फ्रूटी, अखरोट, काजू आधा कप, बादाम आधा कप, किशमिश, बेकिंग सोडा आधा चम्मच, बेकिंग पाउडर एक चम्मच।
3 of 5
bake cake
- फोटो : Instagram
फ्रूट केक बनाने की विधि
फ्रूट केक बनाने के लिए सबसे पहले सारे ड्राई फ्रूट्स काजू, बादाम और अखरोट को काट लें। साथ में किशमिश भी रख लें। अब एक बर्तन में मैदा ले साथ में बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा की तय मात्रा डाल दें। अच्छे से मिक्स करने के बाद इसे छान लें। दूसरे बर्तन में मक्खन को पिघलाकर लें। साथ में कंडेस्ड मिल्क और चीनी का बुरादा मिला लें। सारे मिश्रण को अच्छी तरह से फेंट लें। इसे तब तक फेंटे जब तक कि ये फूल ना जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
cake
- फोटो : social media
इस मिश्रण में दूध डालकर एक बार फिर से फेंटे। अब इस मिश्रण में मैदा डालकर फैंटे। सबसे आखिर में ड्राई फ्रूट्स, किशमिश और टूटी-फ्रूटी को मिलाकर अच्छी तरह से फेंट लें। अवन को 180 डिग्री पर प्रीहीट कर लें। फिर केक टिन मे केक के मिश्रण को पलट कर अच्छे से सेट कर दें। बीस से पच्चीस मिनट के लिए अवन में रख दें। जब ये अच्छी तरह से बेक हो जाए तो इसे बाहर निकाल लें।
विज्ञापन
5 of 5
cake
ठंडा होने के बाद केक टिन से इसे धीरे से बाहर निकालें। इसके ऊपर व्हिप्ड क्रीम की मदद से एक परत लगाएं। साथ में कटे हुए ताजे मनचाहे फलों की मदद से इसे सजाएं। तैयार है आपका टेस्टी फ्रूट केक। इसे खिलाकर आप अपने पार्टनर को इंप्रेस कर सकती हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।