फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की रसोई: मीठे में तैयार करें चूरमा के लड्डू, बच्चों को आएंगे पसंद

Fri, 11 Feb 2022 10:35 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 11 Feb 2022 10:35 AM IST
विज्ञापन
churma ke ladoo easy and quick recipe
लड्डू - फोटो : istock

राजस्थान की प्रसिद्ध डिश दाल, बाटी और चूरमा काफी पसंद की जाती है। वहीं इस चूरमा से लड्डू भी तैयार किया जाता है। ये स्वाद में काफी लाजवाब होते हैं। अगर आप भी इन लड्डूओं का स्वाद चखना चाहते हैं तो घर में इस आसान सी रेसिपी के साथ तैयार कर सकते हैं। तो चलिए जानें क्या है चूरमा के लड्डू बनाने की रेसिपी। जिसे बच्चों से लेकर बड़े तक हर कोई पसंद करेगा।

churma ke ladoo easy and quick recipe
ladoo - फोटो : instagram
चूरमा के लड्डू बनाने की सामग्री

चूरमा के लड्डू बनाने के लिए जरूरत होगी मोटा कुटा आटा चार कप, देसी घी दो कप, चीनी का बूरा या गुड़ चार कप, काजू दस से बारह, बादाम दस से बारह, पिस्ता दस से बारह, नमक एक चुटकी। 

churma ke ladoo easy and quick recipe
लड्डू की रेसिपी - फोटो : Istock

लड्डू बनाने के लिए किसी बर्तन में मोटा कुटा हुआ आटा निकालकर उसमे देसी घी डालें। फिर दोनों हाथों से इसे अच्छे से मसलकर मिलाएं। अब आटे में धीरे-धीरे कर गर्म पानी डालें और सख्त आटा गूंथ लें। दस मिनट के लिए कपड़े से ढंक कर रख दें। दस मिनट बाद आटे को लेकर उसे अच्छे से मसलकर चिकना कर लें। और गोल-गोल लोईयां तैयार कर लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
churma ke ladoo easy and quick recipe
लड्डू - फोटो : Istock

इन गोल लोईया या बाटियों को गैस पर धीमी आंच पर सेंक कर पका लें। इसे पकने में करीब आधे घंटे का वक्त लग सकता है। सुनहरा होने तक सेंक कर बाटियों को बर्तन में निकालकर रख लें। जब ये अच्छी तरह से ठंडी हो जाए तो बाटियों को तोड़कर चूरा कर लें। इसे महीन करने के लिए मिक्सर में डालकर चला लें। काजू, बादाम और पिस्ता को छोटे टुकड़ों में कर बाटी के चूरे में मिला दें। 

विज्ञापन
churma ke ladoo easy and quick recipe
लड्डू रेसिपी - फोटो : Istock

अब इस चूरे में चीनी का बूरा या फिर गुड़ डालकर मिलाएं। ध्यान रहे कि चूरे में घी की मात्रा पर्याप्त हो। अच्छी तरह से मिलाकर लड्डू तैयार करें। घी मिलाकर इस चूरे को गोल आकार देकर लड्डू तैयार कर लें। इसे बड़ों के साथ ही बच्चे भी काफी पसंद करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed