कहते हैं अगर कोई काम पूरी लगन और शिद्दत के साथ किया जाए, तो फिर सफलता खुद-ब-खुद आपके कदम चूमती है। कई मौकों पर आपने इस कहावत को सुना होगा, लेकिन इस कहावत को सच किया है मुंबई की एक महिला ने। संगीता नाम की इस महिला ने कुछ ऐसा कर दिखाया, जो अब लोगों के लिए प्रेरणा बन रही है। अगर आप खाने-पीने का शौक रखते हैं, और इनसे जुड़ी चीजों को जानना चाहते हैं तो यकीनन संगीता की रसोई की कहानी आपके लिए ही है। दरअसल, संगीता ने महज 2500 रुपये में एक रेस्टोरेंट की शुरूआत की और अगर आप सोच रहे हैं कि इसमें क्या है? तो यहां ये जानना जरूरी हो जाता है कि उनके पास पैसे नहीं थे। लेकिन उन्होंने अपने सपनों के आड़े पैसों को नहीं आने दिया और आज वो सुर्खियां बटोर रही हैं। तो चलिए आपको बताते हैं संगीता की रेस्टोरेंट खोलने की कहानी। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"620b4455991768602c168180","slug":"own-restaurant-started-with-just-2500-rupees-inspiring-people","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Own Restaurant: मुंबई की इस महिला ने महज 2500 रुपये में खोला खुद का रेस्टोरेंट, बनी लोगों की प्रेरणा","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Own Restaurant: मुंबई की इस महिला ने महज 2500 रुपये में खोला खुद का रेस्टोरेंट, बनी लोगों की प्रेरणा
Tue, 15 Feb 2022 11:46 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 15 Feb 2022 11:46 AM IST
विज्ञापन
Own Restaurant: 2500 रुपये में संगीता ने शुरू किया रेस्टोरेंट
- फोटो : Youtube/Swad Official
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Own Restaurant: 2500 रुपये में संगीता ने शुरू किया रेस्टोरेंट
- फोटो : Youtube/Swad Official
2500 की बचत और रेस्टोरेंट की शुरुआत
- दरअसल, जब संगीता ने अपने सपने को उड़ान देने की सोची, तो उनके पास महज 2500 रुपये थे। ऐसे में दोस्तों से कर्ज लिया गया और जिसके बाद वो अपना खुद का रेस्टोरेंट खोल पाईं। संगीता ने अपने इस रेस्टोरेंट को "संगीता की रसोई" नाम दिया।
Own Restaurant: 2500 रुपये में संगीता ने शुरू किया रेस्टोरेंट
- फोटो : Youtube/Swad Official
रोटियां बेचकर हुई शुरुआत
- संगीता ने अपने रेस्टोरेंट की शुरुआत में रोटियां बेचीं और यहीं से उनकी शुरुआत हुई। उन्होंने एक टिफिन सर्विस खोली। टिफिन सर्विस से आगे बढ़कर अब संगीता एक वड़ा पाव स्टॉल और एक छोटा सा रोस्टोरेंट खोल चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Own Restaurant: 2500 रुपये में संगीता ने शुरू किया रेस्टोरेंट
- फोटो : Youtube/Swad Official
हाथ-पैर भी जले
- संगीता ने रेस्टोरेंट में खाना बनाने के दौरान अपने हाथ-पैर भी जला लिए थे, लेकिन वो बिल्कुल पीछे नहीं हटीं और लगातार काम करती रहीं। अपने रेस्टोरेंट को खोलने में दोस्तों से जो उन्होंने कर्ज लिया था, उसे वो चुका चुकी हैं। वहीं, वो अपने रेस्टोरेंट में कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजन और कई तरह की थालियां लोगों को परोसती हैं।
विज्ञापन
Own Restaurant: 2500 रुपये में संगीता ने शुरू किया रेस्टोरेंट
- फोटो : Youtube/Swad Official
सुर्खियों में छा चुकी हैं संगीता
- संगीता ने जिस मेहनत के साथ अपने इस रेस्टोरेंट की शुरुआत की, आज उसके दम पर वो लोगों के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं। वहीं, कई टीवी चैनल और यूट्यूबर उनका इंटरव्यू ले रहे हैं। दूसरी तरफ उनके खाने को लोग काफी पसंद करते हैं।