{"_id":"5c7fc5f1bdec2214161d45ce","slug":"pickle-or-chutney-what-is-better-for-our-health","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खाने के साथ रोजाना खातें है अचार और चटनी, तो जान लें सेहत के लिए क्या है बेहतर?","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
खाने के साथ रोजाना खातें है अचार और चटनी, तो जान लें सेहत के लिए क्या है बेहतर?
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोना नारंग
Updated Thu, 07 Mar 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
pickle chutney
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
लंच हो या डिनर, खाने के साथ अगर चटनी या अचार मिल जाए तो बस बात ही कुछ और हो। अचार खाने के शौकिन लोग घर में अलग-अलग चीजों का अचार रखते हैं। बहुत सारे लोग अचार और चटनी खाने से परहेज करते हैं, क्योंकि वे इसे सेहत के लिए अच्छा नहीं मानते। वहीं कुछ लोगों का मन करते हुए भी वो खुद को इसमें तेल और नमक देखकर इसे खाने से बचते हैं। आज हम आपको बताएंगे अचार और चटनी खानी चाहिए या नहीं और इनमें क्या खाना होता है हेल्दी...
2 of 5
pickle
अगर आप भी अचार में मौजूद तेल और नमक को देखकर उसे इग्नोर करते हैं तो अब आगे से आपको ऐसा करने की कोई जरूरत नहीं है। अचार फर्मेंटेशन से बनते हैं। इनमें इस्तेमाल किए गए तेल और नमक में अच्छे बैक्टीरिया पनपते हैं जो हमारी आंतों के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके सेवन से हमारे शरीर में मौजूद बैक्टीरिया नष्ट होते हैं।
3 of 5
pickle
आप चाहे तो अचार को बनाते समय उसमें नमक की जगह सेंधा नमक का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसमें इस्तेमाल होने वाला सरसो का तेल भी हमारे लिए अच्छा होता है। जिन सब्जियों से हम अचार बनाते हैं उनमें विटमिन ए, बी12, सी, ऐंटीऑक्सिडेंट और फोलेट भरपूर मात्रा में होता है। अचार का सेवन करने से पेट की गड़बड़ी, गैस की परेशानी और एनीमिया में राहत मिलती है। इसलिए अचार हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
chutney
- फोटो : twitter
चटनी स्नैक्स के साथ खाए जाने वावी सॉस और डिप्स की तुलना में कई ज्यादा बेहतर होती है। कई लोग जब घर पर पकोड़े बनाते हैं तो साथ में टोमेटो कैचअप खाते हैं, लेकिन ये हमारी सेहत पर बुरा असर करती है। इसकी बजाय पुदीने की चटनी खा सकते हैं। चटनी की सबसे अच्छी बात यह भी होती है कि ये ताजी चीजों से बनती है।
विज्ञापन
5 of 5
chutney
चटनी में इस्तेमा होने वाली चीजें जैसे लहसुन, अदरक, प्याज और धनिया, ये सभी चीजें ताजी होती हैं और हमारी सेहत के लिए अच्छी भी होती हैं। चटनी में एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो शरीर को तमाम बीमारियों से बचाते हैं। इनमें मौजूद एंजाइम हमारे पाचन तंत्र को भी बेहतर बनाते हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।