Raksha Bandhan 2022 Special Sweets: भारतीय त्योहारों का उत्साह रसोई से दिखना शुरू हो जाता है। जब त्योहार से पहले तरह तरह के पकवानों की महक घर की रसोई से आने लगती है। 11 अगस्त को रक्षाबन्धन का पर्व मनाया जा रहा है। रक्षाबन्धन भाई बहन के पवित्र रिश्ते और प्रेम का त्योहार है। जिसमें बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं। फिर मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करतीं हैं। भाई भी बहन को रक्षा का वचन और तोहफे देने के साथ उन्हें मीठा खिलाते हैं। वैसे तो बाजारों में तरह तरह की मिठाइयां मिल जाती हैं लेकिन इस रक्षाबन्धन आप अपने भाई के लिए घर पर ही खुद से मीठा तैयार कर सकती हैं। आपके हाथों से बनी मिठाई खाकर भाई भी खुश हो जाएंगे। इस बार रक्षाबंधन में राजस्थान की प्रसिद्ध मिठाई मलाई घेवर घर पर बना सकते हैं। घेवर का स्वाद बहुत लजीज होता है। मलाई घेवर बनाना भी आसान है। चलिए जानते हैं घर पर राजस्थानी मिठाई मलाई घेवर बनाने की आसान रेसिपी।
Raksha Bandhan Special Sweets: रक्षाबंधन पर भाई के लिए घर पर बनाएं मलाई घेवर, ये रही सबसे आसान रेसिपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलाई घेवर बनाने के लिए सामग्री
2 कप मैदा, 1/4 कप दूध, 1/4 कप देसी घी, पानी, गार्निश करने के लिए कटोरी रबड़ी, 1 टेबलस्पून ड्राई फ्रूट्स और चांदी का वर्क
चाशनी बनाने के लिए सामग्री
डेढ कप चीनी, पानी, इलायची पाउडर
मलाई घेवर बनाने की विधि
स्टेप 1 - मलाई घेवर बनाने के लिए मैदे में दूध और घी को अच्छे से मिला लें।
स्टेप 2- मैदे का गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। इसके लिए मैदे में थोड़ा सा पानी मिला सकते हैं।
स्टेप 3- अब गैस पर एक पैन में घी डालकर गर्म करें।
स्टेप 4- मैदे के पेस्ट को पैन में धीरे धीरे पतला फैला लें। ताकि इसमें बुलबुले आने लगें।
स्टेप 5- घेवर को सुनहरा होने तक भूनें। इसकी पतली- पतली दो तीन लेयर और तैयार कर लें।
स्टेप 6- प्लेट में टिश्यू पेपर रखकर घेवर को निकाल लें। ताकि घेवर का अतिरिक्त घी निकल जाए।
चाशनी बनाने की विधि
स्टेप 1- तब तक एक पैन में पानी गर्म करके उसमें चीनी मिला लें।
स्टेप 2- चीनी डालकर गाढ़ी चाशनी तैयार कर लें। फिर इलायची पाउडर डालकर गैस बंद कर दें।