{"_id":"59ec838d4f1c1bd7538b8910","slug":"why-we-feel-sleepy-after-having-meals-especially-lunch","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खाना खाने के बाद आपको भी आती है नींद तो जान लीजिए ऐसा क्यों?","category":{"title":"Fitness","title_hn":"फिटनेस","slug":"fitness"}}
खाना खाने के बाद आपको भी आती है नींद तो जान लीजिए ऐसा क्यों?
Mon, 23 Oct 2017 10:03 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
Updated Mon, 23 Oct 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अक्सर आपने भी महसूस किया होगा कि लंच करने के बाद आपको नींद आने लगती है। फिर चाहे वहां आपको सही से बिस्तर मिले या नहीं। कई लोग तो लंच के बाद कुर्सी पर बैठे-बैठे ही अपनी नींद निकाल लेते हैं, लेकिन क्या आपने सोचा है कि आखिर लंच के बाद नींद क्यों आती हैं?
पनीर, चीज, सी फूड, दालें आदि कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ होते हैं, जिसे खाते ही तेज नींद आने लगती है। दरअसल इनको खाने से शरीर की नसों में खिंचाव कम होता है और धीरे धीरे नींद हम पर हावी होने लगती है।
3 of 5
खाना खाने के बाद जब पाचन क्रिया शुरू होती है तो ऐसे में हमारे पेट को अधिक रक्त की जरूरत होती है। हृदय से जो रक्त आता है उसका 28 प्रतिशत लिवर को, 24 प्रतिशत लंग्स को, 15 प्रतिशत मांसपेशियों को, 14 प्रतिशत दिमाग को और 19 प्रतिशत शरीर के बाकी अंगों में जाता है। ऐसे में खाना खाते समय दिमाग में रक्त की मात्रा कम हो जाती है, जिस वजह से व्यक्ति को सुस्ती के साथ नींद का अनुभव होने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दिमाग और आंतें सही तरह से काम करें, इसके लिए बड़ी मात्रा में ऊर्जा की जरूरत होती है। वहीं लंच के समय जब हम अधिक कैलोरी वाला खाना खाते हैं तो दिमाग उस ऊर्जा को पाचन की ओर भेज देती है। इस काम के लिए वह लाल रक्त कोशिकाओं को भोजन तोड़ने और शरीर में पोषक तत्वों ले जाने के लिए भेजता है। ऐसे में शरीर सुरूत पड़ने लगता है।
अगर हम भोजन में खासतौर से कुछ मीठे पदार्थ का सेवन करते हैं तो अग्न्याशय इंसुलिन का उत्पादन करता है। जो रक्त में मिल जाता है। अगर इंसुलिन के स्तर में वद्धि होती है तो ये ट्रीप्टोफन की कारवाई को तेज कर देता है। ट्रीप्टोफन दिमाग में मौजूद एक अमीनो एसिड है। इसकी कार्रवाई तेज होने के कारण भी लंच के बाद नींद का अनुभव होता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।